G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

सायकल पाकर कामठी स्कूल के बच्चों के चेहरे में आई मुस्कान

सायकल पाकर कामठी स्कूल के बच्चों के चेहरे में आई मुस्कान

AP न्यूज पंडरिया

पंडरिया: वनांचल में स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला कामठी में नवमी कक्षा के छात्राओं क़ो शासन द्वारा सरस्वती सायकल योजना के तहत दी जाने वाली निःशुल्क सायकल वितरण शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष के आतिथ्य में सभी नवप्रवेशी 60छात्राओं क़ो प्रदान की गई प्राचार्य महोदय ने बताया की हमारे विद्यालय में आसपास के गाव से 6-7 किलोमीटर की दूरी तय कर पढ़ने आते हैं निश्चित ही सायकल मिलने से बच्चों क़ो आने जाने में सुविधा होगी ।

अध्यक्ष महोदय ने सभी बच्चों क़ो सायकल प्रदान की उन्हें शुभकामनाएं।दी तथा प्रति दिन सायकल से विद्यालय आने के लिए प्रोत्साहित किया । इस अवसर पर अध्यक्ष श्रवण कुमार पटेल , विद्यालय प्राचार्य आर.एन. राजपूत शिक्षक राजेश शर्मा , हीरालाल छापरीया , मनोज आदित्य , तुलस चंद्राकर , कोमल धृत लहरें , पालक गण व छात्र छात्राएं उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page