G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
INDIAखास-खबर

दगड़ू सेठ हलवाई गणपति के दर्शन, प्रार्थना से पुणे में वारी सेवा साधना का श्रीगणेश

दगड़ू सेठ हलवाई गणपति के दर्शन, प्रार्थना से पुणे में वारी सेवा साधना का श्रीगणेश


पुणे – कलयुग की अधिष्ठात्री देवी मां नर्मदा को आधार मानकर कार्य कर रहे संगठन अखिल भारतीय मां नर्मदा परिक्रमा सेवा संघ के सेवा साधक इन दिनों वारी यात्रा में सेवा साधना कर रहे हैं|

महाराष्ट्र प्रदेश में वारी यात्रा में अखिल भारतीय मां नर्मदा परिक्रमा सेवा संघ सभी स्थानों पर सेवा साधना कर रहा है | आलंदी से पंढरपुर वारी यात्रा पथ में द्वितीय स्थान पुणे रहता है| यहां दो रात्रि विश्राम माउली करते हैं| अखिल भारतीय मां नर्मदा परिक्रमा सेवा संघ के पदाधिकारी, वालेंटियर्स ने द्वितीय दिन पुणे में दगड़ू शेठ हलवाई गणपति मंदिर में दर्शन कर, प्रार्थना कर, दिंडी पालखी में सेवा साधना का श्रीगणेश किया| दिनांक 14 जून 2023 को श्रीदत मंदिर में दर्शन कर साफ़ – सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया| महाराष्ट्र प्रदेश के चिकित्सा विभाग के अधिकारी के साथ कुष्ठ रोगी उन्मूलन पर अखिल भारतीय मां नर्मदा परिक्रमा सेवा संघ ने जागरूकता अभियान किया| पुणे मार्ग पर अखिल भारतीय मां नर्मदा परिक्रमा सेवा संघ के पदाधिकारियों, वालेंटियर्स ने झाड़ू लगाकर कचड़ा बीनकर स्वच्छता का संदेश दिया| दिंडी- पालखी के विश्राम स्थानों पर पहुंचकर माउली श्रद्धालु भक्तों को स्वच्छता, जलश्रोतों |को बचाने के लिए जनजागरण किया| अखिल भारतीय मां नर्मदा परिक्रमा सेवा संघ ने उपस्थित माउली श्रद्धालु भक्तों के समक्ष मां नर्मदाष्टक का पाठ किया| श्रीगणेश कवच पाठ किया| विश्राम बागवाडा चौंक में सफाई, स्वच्छता अभियान चलाया गया|


विश्राम बागवाडा चौंक में सफाई
डिंडी में सेवा साधना किया| गणेश प्रार्थना किया | विश्राम बागवाडा चौंक में झाड़ू लगाकर, कचड़ा बीनकर स्वच्छता अभियान चलाया गया | विश्राम बागवाड़ा के आगे पालखी एवं डिंडी विश्राम स्थली में सेवा साधना और जागरूक किया गया| अखिल भारतीय मां नर्मदा परिक्रमा सेवा संघ के पदाधिकारियों का सम्मान किया गया| श्रीफल भेंटकर, शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया|

अखिल भारतीय मां नर्मदा परिक्रमा सेवा संघ के वारी यात्रा मार्ग सेवा साधना में पुणे में अखिल भारतीय मां नर्मदा परिक्रमा सेवा संघ के राष्ट्रीय समन्वयक एवं महाराष्ट्र प्रदेश प्रभारी सुश्री मनीषा पटेल जी, मातृशक्ति विंग के राष्ट्रीय संयोजक श्रीमती यशश्री विश्वास तावसे जी, महाराष्ट्र प्रदेश के प्रदेश संयोजक श्री सुधीर कुलकर्णी जी, मल्टीमीडिया एवं सोशल मीडिया विंग के राष्ट्रीय संयोजक श्री उपेन्द्र पेंडसे जी, महाराष्ट्र प्रदेश के मातृशक्ति विंग के प्रदेश श्रीमती संयोजक माधुरी घाणेकर जी, पश्चिम महाराष्ट्र प्रान्त के संयोजक श्रीमती रूपा अक्षीकर जी, शास्त्र प्रचार प्रसार विंग के प्रदेश संयोजक श्री दिलीप महाराज ठाकरे जी, पश्चिम महाराष्ट्र प्रान्त के महासचिव श्री अशोक चौहान जी, बारामती के संयोजक श्री गणेश शिंदे जी, पिंपर चिंचवड़ के संयोजक श्री संदीप शिंदे जी, पुणे के मातृशक्ति विंग के महासचिव, श्रीमती माधुरी लोणकडी जी, श्री मधुसूदन महिपाल जी महाराज शास्त्र प्रचार प्रसार विंग तालुका फलटन संयोजक, श्रीमती शिवानी दड़वी मुम्बई,श्री सुभाष चौगुले जी सांगली जिल्हा महासचिव, श्री सुदाम शिंदे जी नाशिक जिल्हा संयोजक, श्रीमती स्वाती फपाड़े, श्रीमती अपर्णा जोशी जी मातृशक्ति विंग पश्चिम महाराष्ट्र संयोजक सहित अन्य पदाधिकारी वालेंटियर्स सेवा साधना में लीन रहे|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page