
दिल्ली – गुजरात प्रदेश के नर्मदा जिले के तिलकवाड़ा और रामपुरा के प्रसिद्ध मां नर्मदा उत्तर वाहिनी परिक्रमा में अखिल भारतीय मां नर्मदा परिक्रमा सेवा ने संयोजन मे सेतु का कार्य किया
अखिल भारतीय मां नर्मदा परिक्रमा सेवा संघ के गुजरात प्रदेश के सभी पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय समन्वयक मनीषा पटेल के संयोजन में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं जिसका परिणाम उत्तर वाहिनी परिक्रमा प्रारंभ होते ही श्रद्धालु भक्तों – परिक्रमावासियो को स्पष्ट दिख रहा है अखिल भारतीय मां नर्मदा परिक्रमा सेवा संघ पहले से ही जनप्रतिनिधियों, प्रशासन से सतत् संपर्क कर उत्तर वाहिनी परिक्रमा की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास किया। स्थानीय साधु – संतों के मार्गदर्शन से यह पुण्य कार्य सफल हो रहा है
अखिल भारतीय मां नर्मदा परिक्रमा सेवा उत्तर वाहिनी परिक्रमा से संबंधित सभी वर्गों से संयोजन में सेतु का काम कर रहा है
उत्तर वाहिनी परिक्रमा में अखिल भारतीय मां नर्मदा परिक्रमा सेवा संघ ने सनातन संस्कृति के सम्मान और परिक्रमा के नियमों का पालन, स्वच्छता जागृति, सेवा केन्द्रों एवं स्थानिक दुकान, नाविकों से मुलाकात और साधु संतों से आध्यात्मिक चिंतन द्वारा सनातन संस्कृति, प्रकृति जतन , मां नर्मदा परिक्रमा के अध्यात्मिक महत्व तथा सेवकों कि सेवा का समन्वय, सम्मान और लोक जागृति के लिए प्रसार प्रचार किया
गुजरात प्रदेश के नर्मदा जिले के तिलकवाड़ा और रामपुरा से चैत्र में 21 मार्च से प्रारंभ हुई और 20 अप्रैल तक एकदिवसीय परिक्रमा सतत् होगी इस प्रसिद्ध उत्तर वाहिनी परिक्रमा में प्रतिवर्ष लाखों श्रद्धालु भक्त परिक्रमा करते हैं
मां नर्मदा कि उत्तर वाहिनी परिक्रमा को लेकर अखिल भारतीय मां नर्मदा परिक्रमा सेवा संघ लगातार व्यवस्थाओं का संयोजन कर रहा है ।
अखिल भारतीय मां नर्मदा परिक्रमा सेवा संघ ने उत्तर तट पर कपिलेश्वर महादेव वासन गांव से लेकर तट परिवर्तन जहां से नांव से रामपुरा मां नर्मदा परिक्रमा का मार्ग है वहां तक उत्तर वाहिनी परिक्रमा मार्ग में पड़ने वाले पंगदंडी, रास्ते का समतलीकरण कार्य जे.सी.बी मशीन लगाकर करवाया गया है।
अखिल भारतीय मां नर्मदा परिक्रमा सेवा संघ द्वारा संस्कृति सम्मान, स्वच्छता सूत्र और संकेत के लिए पूरे मार्ग पर जगह – जगह होर्डिंग्स लगाए गए हैं।
अखिल भारतीय मां नर्मदा परिक्रमा सेवा संघ द्वारा
अध्यात्मिक उत्तर वाहिनी परिक्रमा सेवा में साधु संतों से आध्यात्मिक चर्चा मार्गदर्शन के साथ स्थानिक लोगों, नाविकों, तटीय दुकानदारो से मुलाकात कर सभी का सम्मान और सनातन संस्कृति हितार्थ सभी का समन्वय कर मां नर्मदा भावधारा को पूरे विश्व में प्रसारित करने के सेवा यज्ञ में सभी की सहभागिता को जोड़ने सेतु का कार्य कर रहा है
मां नर्मदा सेवा यज्ञ द्वारा सनातन संस्कृति और प्रकृति के साधना में पूज्य श्री नर्मदा पुत्र सांवरिया महाराज जी,श्री चंद्रमौली महाराज जी तिलकवाड़ा, श्री साहेबजी महाराज मणि नागेश्वर , कपिलेश्वर महादेव मंदिर के महंतजी, रामपुरा के महाराज श्री, धनेश्वर के श्री जानकी दास महाराज जी, थनेश्वर के श्री सदानंद महाराज जी,वासुदेवानंद आश्रम के श्री विष्णुगिरी महाराज जी, मांगरोल के श्री ललित महाराज जी, तपोवन आश्रम, गौपालेश्वर मंदिर के महाराज श्री, रामानंद आश्रम के अमिता बेन एवं सभी पूजनीय संतों, गुरूओ के सानिध्य में अखिल भारतीय मां नर्मदा परिक्रमा सेवा संघ के राष्ट्रीय समन्वयक मनीषा पटेल जी, राष्ट्रीय सहसंयोजक सेवा विंग श्री दिनेश भाई तडवी जी,श्री अनिरुद्ध सिंह गोहिल जी गुजरात प्रदेश संयोजक ,श्री रमेश भाई कहार जी सेवा विंग प्रदेश संयोजक, श्री राकेश चौहान जी राष्ट्रीय संयोजक स्वच्छता जाग्रति विंग, श्री निलेश भाई देसाई गुजरात प्रदेश महासचिव,श्री रमेश भाई वसावा जी प्रदेश संयोजक, परिक्रमावासी विंग, श्री दिनेश भाई बारिया महासचिव रत्नाकर संगम जोन, श्री हर्निश सोनी प्रदेश महासचिव, श्री परेश पंड्या प्रदेश संयोजकपरिक्रमावासी विंग ,श्री राजेश चौहान मीडिया प्रभारी, श्री जयेश चौहान उत्तर तट संयोजक ,श्री जीतुभाई बुजेठावाले, श्रीमीतेश बारिया नर्मदा जिला संयोजक, श्री कंचन भाई वाड़ंद जिला संयोजक गरूडेश्वर, श्री कनूभाई बारिया कार्यकारिणी सदस्य सरपंच वासन,श्री रमेश भाई बारिया,श्री किशोर भाई भावसार जी वडोदरा,श्री प्रभात भाई बारिया , श्री जीगर भाई इनामदार बड़ोदरा , श्री दीपक भाई गोहिल, रामपुरा, श्री भरत भाई तड़वी जी सरपंच रामपुरा , श्री लक्षित भाई काराधोडा, श्री अर्जुन सिंह अम्बालिया मांगरोल,श्री अरविंद भाई पटेल जी मांगरोल, योगेश भाई पटेल मांगरोल जी,आदि पदाधिकारी एवं स्थानीय जन लगातार जुटे हुए हैं जिससे उत्तर वाहिनी परिक्रमा में परिक्रमावासियो को असुविधा न हो तथा मां नर्मदा के पवित्र स्थानों पर स्वच्छता का ध्यान रखते हुए अध्यात्मिक परिक्रमा का अनुभव करें।
अखिल भारतीय मां नर्मदा परिक्रमा सेवा संघ के राष्ट्रीय समन्वयक मनीषा पटेल जी एवं स्वच्छता जाग्रति विंग के राष्ट्रीय संयोजक श्री राकेश चौहान जी के नेतृत्व में मंदिरों एवं मार्ग की सफाई की गई और लगातार स्वच्छता जागृति कार्य हो रहा है।

