G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIARaipurखास-खबर

रैली के दौरान घायल पुलिस जवानों से मिलने अस्पताल पहुंचे पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला

रैली के दौरान घायल पुलिस जवानों से मिलने अस्पताल पहुंचे पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला
16 जवान हुए घायल, चिकित्सकों से चर्चा कर बेहतर उपचार के दिए निर्देश

रायपुर। शहर में रैली के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने की ड्यूटी निभा रहे पुलिस जवानों पर अचानक पत्थर और बोतलें फेंके जाने से 16 पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला अस्पताल पहुंचे और घायल जवानों का हालचाल जाना।

रैली के दौरान पुलिस बल द्वारा सुरक्षा व्यवस्था संभालने और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग की गई थी। इसी दौरान कुछ लोगों द्वारा अचानक पत्थर एवं बोतलें फेंके जाने से स्थिति बिगड़ गई। घटना में ड्यूटी पर तैनात 16 पुलिस जवान घायल हुए हैं। घायलों में एक महिला आरक्षक भी शामिल है, जबकि दो जवानों को गंभीर चोटें आई हैं।

घायल जवानों से मिले कमिश्नर

पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिसकर्मियों से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों से चर्चा कर घायलों के उपचार की स्थिति जानी तथा सभी जवानों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने घायल जवानों का हौसला बढ़ाते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

सांस लेने में परेशानी के बाद अस्पताल लाए गए जवान

घायल जवान कलेश्वर वर्मा ने बताया कि बैरिकेडिंग के दौरान वह भीड़ के बीच फंस गए थे, जिससे उन्हें सांस लेने में परेशानी होने लगी। इसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

वहीं प्रशिक्षु उप निरीक्षक (PSI) देवराज सिंह के सिर पर बोतल लगने से गंभीर चोट आई है। उनका उपचार चिकित्सकों की निगरानी में जारी है।

कई जवानों को प्राथमिक उपचार के बाद मिली छुट्टी

अन्य घायल आरक्षकों को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। पुलिस विभाग ने बताया कि घायल जवानों के स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखी जा रही है।

इस दौरान पुलिस उपायुक्त (मध्य) तारकेश्वर पटेल, एसीपी नीलेश द्विवेदी, टीआई राजेश मरई सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page