G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

पंडरिया: धोखाधडी के आरोपियो को किया गया गिरफ्तार..भारतीय स्टेट बैंक में नौकरी लगाने के नाम पर किये थे धोखाधडी

पंडरिया: धोखाधडी के आरोपियो को किया गया गिरफ्तार..भारतीय स्टेट बैंक में नौकरी लगाने के नाम पर किये थे धोखाधडी

AP न्यूज पंडरिया

• धोखाधडी के आरोपियो को रिपोर्ट के चंद घंटे के अंदर किया गया गिरफ्तार

• आरोपियो द्वारा भारतीय स्टेट बैंक में भृत्य के पद पर नौकरी लगाने के नाम पर किये थे धोखाधडी

• आरोपियो द्वारा 07 लोगो से कुल 840000/-रूपये का किये है धोखाधडी

• आरोपियो को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर किया गया पेश

• गिरफ्तार आरोपी 1. जीवन कामडे पिता स्व. दुखुराम कामडे उम्र 52 साल सकिन टिकरी पारा छुईखदान थाना छुईखदान जिला बैरागढ, छुई. गंडई
2. सीताराम पटेल पिता रम्हऊ पटेल उम्र 57 साल साकिन पाढ़ी थाना पण्डरिया जिला कबीरधाम

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 17.03.2023 को प्रार्थी दर्शन पटेल एवं उनके साथीगण एक लिखित आवेदन पत्र पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराये कि वर्ष 2021 में आरोपी जीवन कामडे एवं सीताराम पटेल ने स्टैंड बैंक में भृत्य के पद पर नौकरी लगाने के नाम पर प्रार्थीगण से 120000-120000 रू. कुल जुमला 840000/रू. लिये है एवं नौकरी नहीं लगाये है और पैसा भी वापस नहीं कर धोखाधड़ी किया गया है कि रिपोर्ट पर थाना पंडरिया में अप.क्र.75/23 धारा 420,34 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।

धोखाधडी की अपराध को गंभीरता से लेते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय डा. लाल उमेद सिंह द्वारा प्रकरण के आरोपियो को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति मनीषा ठाकुर रावटे अनुविभागीय पुलिस अधिकारी पंडरिया श्री पंकज कुमार पटेल के मार्ग दर्शन में निरीक्षक उमाशंकर राठौर के नेतृत्व में आरोपियो के गिरफ्तारी हेतु थाना पंडरिया से टीम गठित किया गया एवं टीम को आरोपियो के पता तलाश हेतु रवाना किया गया। जो आरोपी सीताराम पटेल को ग्राम पाढी से पकडा गया एवं प्रकरण के मुख्य आरोपी जीवन कामडे के पतासाजी हेतु टीम को छुईखदान जिला खैरागढ भेजा गया था।

जो आरोपी जीवन कामडे अपने सकुनत पर उपस्थित नहीं मिला जिस पर आरोपी के सकुनत के आस-पास टीम लगाया गया एवं टीम द्वारा आरोपी के घर आते समय रात्रि में पकडा गया जिसे हिरासत में लेकर थाना पण्डरिया लाया गया एवं दोनो आरोपियो से पूछताछ किया गया जो आरोपियो द्वारा बैंक में नौकरी लगाने के नाम पर पैसा लेना बताये एवं जुर्म स्वीकार किये जिस पर आरोपियो को दिनांक 17.03.2023 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया।
उक्त कार्यवाही में Asi पंचराम वर्मा, प्रआर. मनोज महोबिया,आरक्षक आकाश भोई, उत्तम पटेल, प्रभाकर बंछोर का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page