G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
Chhattisgarh

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह पर किया गया स्वच्छता दीदीयों का सम्मान

नगर को स्वच्छ रखने का जिम्मा उठाये दीदीयों का साल एवं श्रीफल से किया सम्मान

गंडई। नगर को प्रतिदिन स्वच्छ रखने नगर पंचायत गंडई के स्वच्छता दीदी जो प्रतिदिन नगर के अलग अलग वार्डों में जाकर घरों के कूड़े कचरे इकट्ठा कर पूरे नगर को साफ एवं स्वच्छ रखते हैं , ऐसे स्वच्छता दीदियों के समाज के प्रति सेवा समर्पण कार्यों को दृष्टिगत रखते हुये जिला केसीजी पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के द्वारा सेवाभावी महिलाओं का अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के अवसर पर सम्मान करने निर्देश प्राप्त हुये थे। जिसके परिपालन में थाना परिसर गण्डई में अति0 पुअ0 नेहा पाण्डेय एवं पुलिस अनु0 अधि0 प्रशांत खाण्डे एवं थाना प्रभारी गंडई निरीक्षक अनिल शर्मा के उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित कर थाना क्षेत्र के स्वच्छता दीदीयों के कार्यों का सराहना कर साल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया साथ ही उनका हाल चाल लेकर हर परिस्थितियों में हर संभव मदद करने आश्वासन दिया गया। कार्यक्रम में स्वच्छता दीदी एवं समस्त गण्डई स्टाफ उपस्थित रहें। उपरोक्त कार्यक्रम का क्षेत्रवासियों एवं स्वच्छता दीदीयों द्वारा सराहना की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page