केसीजी जिला कांग्रेस सेवादल के कार्यवाहक जिलाअध्यक्ष में नियुक्त हुए विश्वराज ताम्रकार

केसीजी जिला कांग्रेस सेवादल के कार्यवाहक जिलाअध्यक्ष में नियुक्त हुए विश्वराज ताम्रकार

केसीजी। प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस सेवादल अरुण ताम्रकार एवं दुर्ग सम्भाग प्रभारी जगदीश राम साहु के अनुसंशा से जिला अध्यक्ष राजनांदगांव (ग्रामीण) जितेन्द्र सिंह भाटिया के द्वारा विश्वराज ताम्रकार को जिला खैरागढ़ छुईखदान गंडई (केसीजी) कांग्रेस सेवादल के नवीन जिला केसीजी के कार्यवाहक जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
विश्वराज ताम्रकार ने कार्यवाहक जिला अध्यक्ष नियुक्त पर प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस सेवादल अरुण ताम्रकार एवं दुर्ग सम्भाग प्रभारी जगदीश राम साहु जिला अध्यक्ष राजनांदगांव (ग्रामीण) जितेन्द्र सिंह भाटिया सहित समस्त कार्यकर्त्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही श्री ताम्रकार ने कहा कि मैं हमेशा निस्वार्थ भाव से भी दायित्व का निर्वहन करूंगा। उन्होंने कहा की बहुत जल्द खैरागढ़,छुईखदान,गंडई और साल्हेवारा के ब्लाक अध्यक्षों का नियुक्ति पत्र जारी कर दिया जाएगा। कांग्रेस सेवादल के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने ताम्रकार को कांग्रेस सेवादल के कार्यवाहक जिला अध्यक्ष नियुक्त होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।

