ChhattisgarhKabirdhamखास-खबर

पंडरिया:- कुकदुर मंडल के भाकुर बुथ में मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम का आयोजन।

कुकदुर मंडल के भाकुर बुथ में मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम का आयोजन

कुकदुर मंडल के भाकुर बुथ में मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें वनांचल के सैकड़ों बैगा आदिवासी समुदाय के लोग उपस्थित रहे , प्रदेश के भूपेश सरकार के राजनीतिक कुटनीतियो के चलते आज प्रदेश के लगभग आठ लाख गरीब परिवार आवास से वंचित हैं ,इन्हीं आठ लाख लोगों में वनांचल के गरीब बैगा आदिवासी भाई भी शामिल है । जिन लोगों का सूची में नाम होने के बाद भी अभी तक आवास नहीं मिल है और वही कुछ लोगों को तो दूसरी और तीसरी किस्त भी नहीं मिल रहा है। इससे लोगों में प्रदेश के भूपेश सरकार के विरुद्ध खासा नाराजगी देखने को मिली । कार्यक्रम में मुख्य रूप से रतिराम भट्ट अध्यक्ष भाजपा मंडल कुकदुर, राकेश पन्द्राम महामंत्री भाजयुमो लखन लाल, चैतराम,मझिराम यादव, नवल बैगा,धनमति भाई, सुखराम बैगा, शोभाराम,लमतू बैगा हंसिबाई,गौतर बैगा सैकड़ों की संख्या में लोगों उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page