ChhattisgarhKabirdhamखास-खबर
News Ad Slider
सेंदुरखार,सरईपानी, बांगर पहाड़ी क्षेत्र में में हाथियों का आतंक

कुकदुर– पंडरिया वनांचल क्षेत्र सेंदुरखार, बांगर,सारपानी में इन दिनों जंगली हाथियों का आतंक मचा हुआ है कुछ ग्रामीणों के घर को तोड़ दिया गया है।जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। सरईपानी निवासी बिरसो बाई उम्र लगभग 80 वर्ष रात्रि में अपने घर में सो रही थी हाथियों का दल इनके घर को तोड़ दिया घर के बाकि सदस्य अपनी जान बचाकर भाग गये परंतु बिरसो बाई मलबे में दबी रह गई सुबह उनके नातियों ने उनको बाहर निकाला वह बुरी तरह से घायल हो चुकी थी जिसे कुकदुर अस्पताल में इलाज कराया गया।पहले वह चल फिर सकती थी अभी चल पाने में असमर्थ है। घर तोड़ कर हाथियों के द्वारा घर में रखे चांवल धान कोदो अन्य अनाज को खा लेते हैं।




