G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

सुशासन तिहार 2026 : पक्के आशियाने का सपना हुआ पूरा, चैति बाई को मिली पीएम आवास की सौगात

AP न्यूज़ विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ KCG

खैरागढ़ // छुईखदान विकासखंड के ग्राम खैरानवापारा में आयोजित सुशासन तिहार शिविर में 80 वर्षीय हितग्राही चैति बाई के चेहरे पर उस समय खुशी झलक उठी, जब उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत नए आवास की सांकेतिक चाबी प्रदान की गई। वर्षों से कच्चे मकान में जीवन यापन कर रही चैति बाई अब अपने पक्के घर में सुरक्षित और सम्मानपूर्वक जीवन बिता सकेंगी।

चैति बाई ने बताया कि बरसात के दिनों में उनका पुराना मकान काफी जर्जर हो जाता था, जिससे उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ता था। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वे स्वयं पक्का मकान बनवाने में सक्षम नहीं थीं। शासन की प्रधानमंत्री आवास योजना उनके लिए उम्मीद की किरण बनकर आई। योजना के तहत स्वीकृति मिलने के बाद उनका नया आवास तैयार हुआ।

सुशासन तिहार शिविर में अधिकारियों द्वारा उन्हें आवास की चाबी सौंपते हुए शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। अपने नए घर की चाबी पाकर चैति बाई भावुक हो उठीं और उन्होंने शासन एवं प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

ग्रामवासियों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अब वास्तविक जरूरतमंद लोगों तक पहुंच रहा है। पीएम आवास योजना ग्रामीण गरीब परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है और उन्हें बेहतर जीवन जीने का अवसर प्रदान कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page