G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
Uncategorized

Photos: मुंबई में बरसात से भारी तबाही, तस्वीरें दे रही हैं नुकसान की गवाही

ताड़देव ब्रिज के पास वाटर लॉगिंग
Image Source : INDIA TV

मुंबई। महाराष्ट्र में मुंबई और पड़ोसी जिलों ठाणे तथा पालघर में भारी बारिश जारी है, जिससे रेल की पटरियों और सड़कों पर जलभराव के कारण लोकल ट्रेन तथा बस सेवाएं बाधित हो गई हैं। मुंबई के चेंबूर, परेल, हिंदमाता, वडाला और अन्य क्षेत्रों के निचले इलाकों में जलभराव की खबरें हैं। पालघर में सुबह भारी बारिश के कारण पश्चिमी रेलवे मार्ग पर ट्रेनों की आवाजाही बाधित रही। मुम्बई से सटे काशिमिरा ब्रिज के पास का जलभराव के कारण वसई, नालासोपारा से मुम्बई आने वाले लोग घंटों से ट्रैफिक में फंसे हुए हैं, यहां अभी भी जलभराव बना हुआ है।

Mumbai Rains, maharashtra, Mumbai Weather Forecast

नरीमन पॉइंट वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के पास एक साथ कई पेड उखड़े

पश्चिमी रेलवे के मुख्य प्रवक्ता सुमित ठाकुर ने बताया कि दो घंटों में 266 मिमी. बारिश के कारण सुबह पांच बजकर 40 मिनट से सात बजकर 10 मिनट तक पालघर में ट्रेनों की आवाजाही ‘मामूली रूप से बाधित’ रही और इसके चलते कुछ ही ट्रेनें चलाई गई। रेलवे के सूत्रों के मुताबिक पालघर स्टेशन पर पटरियों में जलभराव के कारण उपनगरीय सेवाओं को रोक दिया गया। 

Mumbai Rains, maharashtra Weather latest news, Mumbai Weather Forecast

ताड़देव ब्रिज के पास वाटर लॉगिंग

मुंबई के कांदिवली में मूसलाधार बारिश के दौरान भारी भूस्खलन की वजह से वेस्टर्न हाईवे बंद हो गया। रोड पर अचानक बड़ी-बड़ी चट्टानें आ गिरीं। हालांकि हाईवे से गुजर रही बसें और कार भूस्खलन के दौरान बालबाल बच गयीं। बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं परिवहन (बेस्ट) की बस सेवाएं भी कुछ सड़कों पर जलभराव के कारण प्रभावित हुई हैं। 

Mumbai Rains, maharashtra Weather latest news, Mumbai Weather Forecast

ताड़देव ब्रिज के पास वाटर लॉगिंग

सूत्रों ने बताया कि सायन और कुर्ला इलाकों में पटरियों पर जलभराव हो गया है और ट्रेनें देरी से चल रही हैं। मध्य रेलवे के मुख्य प्रवक्ता शिवाजी सुतार ने बताया कि छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल से कसारा (ठाणे), खोपोली (रायगढ़), पनवेल (नवी मुंबई) और गोरेगांव तक उनकी उपनगरीय सेवाएं भारी बारिश के बावजूद चल रही हैं।

Mumbai Rains, maharashtra Weather latest news, Mumbai Weather Forecast

नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम का एक हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ है।

मध्य रेलवे और पश्चिमी रेलवे दोनों आवश्यक तथा आपात सेवाओं में काम कर रहे लोगों के लिए हर रोज करीब 350 विशेष ट्रेनें चला रहे हैं। बता दें कि, नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम का एक हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ है।

Mumbai Rains, maharashtra Weather latest news, Mumbai Weather Forecast

नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम का एक हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ है।

आईएमडी की वेबसाइट के अनुसार मुंबई मेट्रोपोलिटन क्षेत्र (एमएमआर) के तहत आने वाले ठाणे शहर, डोम्बिवली और कल्याण इलाकों में इस दौरान 120 मिमी. से अधिक बारिश हुई। मुंबई शहर और बांद्रा तथा कुर्ला जैसे उपनगरों में पिछले 12 घंटों के दौरान 30 मिमी से 70 मिमी तक बारिश दर्ज की गई। 

Mumbai Rains, maharashtra Weather latest news, Mumbai Weather Forecast

ताड़देव ब्रिज के पास वाटर लॉगिंग

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुंबई केंद्र के उप महानिदेशक के एस होसलीकर ने कहा, ‘आईएमडी के अनुमान के मुताबिक उत्तर खाड़ी में मंगलवार को कम दबाव का क्षेत्र बनने से अरब सागर में निचले स्तर पर चलने वाली दक्षिणी हवाएं और तेज हो गई है। इससे मुंबई में तथा उसके आसपास भारी से बहुत भारी बारिश हुई है।’ बृहन्मुंबई महानगरपालिका ने बताया कि मंगलवार रात से पश्चिमी उपनगरों में 82.43 मिमी बारिश हुई। 

Mumbai Rains, maharashtra Weather latest news, Mumbai Weather Forecast

ताड़देव ब्रिज के पास वाटर लॉगिंग

मुंबई में बारिश इतनी तेज हो रही है कि बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का साइन बोर्ड भी हवा में उड़ गया। बीएसई का साइन बोर्ड बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। मुंबई में आजतक कभी आंधी-पानी से बीएसई बोर्ड को कोई नुकसान नहीं हुआ लेकिन आज हो रही बारिश और तेज हवा की गति का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि तमाम आंधी-पानी झेलने वाला बीएसई का साइन बोर्ड भी काफी क्षतिग्रस्त हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page