G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

यातायात पुलिस ने मोटर यान अधिनियम के तहत 15 से अधिक वाहनों पर किया कार्यवाही

यातायात पुलिस ने मोटर यान अधिनियम के तहत 15 से अधिक वाहनों पर किया कार्यवाही

AP न्यूज़ कवर्धा

कवर्धा। पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे के निर्देश पर यातायात पुलिस द्वारा शहर के विभिन्न चौक-चौराहों में अभियान चलाकर बिना नंबर प्लेट के गाड़ी चलाने वाले, 3 सवारी, आदेशों की अवहेलना, नो पार्किग और यातायात के नियमों का पालन नहीं करने वालों पर कार्यवाही किया गया। रक्षित निरीक्षक व यातायात प्रभारी महेश्वर सिंह ने बताया कि शहर के चौक-चौराहों में यातायात के नियमों का पालन नहीं करने वालें 15 से अधिक वाहन चालकों पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्यवाही किया गया। उन्होंने बताया कि यह अभियान सतत जारी रहेगा। कार्यवाही के दौरान प्रधान आरक्षक राजेश गौतम, प्रधान आरक्षक वैभव कल्चुरी, प्रधान आरक्षक पीयूष मिश्रा, संजीव चंद्रवंशी, चालक मनोज घृतलहरे का सराहनीय योगदान रहा।

पुलिस अधीक्षक ने जिलेवासियों से की अपील

पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह ने कहा कि यातायात नियमों का पालन कर हम स्वयं और अपने परिवार की सुरक्षा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य लगाना चाहिए। दुर्घटना की स्थिति में गंम्भीर चोट से हेलमेट सुरक्षित रखता है। उन्होंने कहा कि यातायात जन जागरूकता अभियान सतत जारी रहेगा। दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए जिले में सभी समुचित उपाय किए जा रहे हैं। जिन स्थानों पर विगत वर्षों में अधिक दुर्घटनाएं हुईं हैं, उन्हें चिंन्हित कर यातायात सुरक्षा से संबंधित उपाय किए जा रहे हैं। उन्होंने आम नागरिकों से अपील कर कहा कि वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य लगाएं। गाड़ी चलाते समय लाइसेंस सहित आवश्यक कागजात साथ में लेकर चलें, नशे की हालत में वाहन नहीं चलाएं। छोटे बच्चों को वाहन चलाने की अनुमति नहीं दे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page