G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

प्रदेश महामंत्री अर्जुन तिवारी पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न कार्यक्रमों मे होंगे शामिल,लोगों से करेंगे भेंट मुलाक़ात

प्रदेश महामंत्री अर्जुन तिवारी पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न कार्यक्रमों मे होंगे शामिल,लोगों से करेंगे भेंट मुलाक़ात

AP न्यूज़ पंडरिया

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं पंडरिया जनपद पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अर्जुन तिवारी शुक्रवार दिनांक 25 नवंबर को पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गावों में अलग अलग कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। तिवारी अपरान्ह 2 बजे पंडरिया मे राजेंद्र तिवारी के पिता के तेरहवी मे उपस्थित होकर श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे,तत्पश्चात ग्राम पाढी मे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता स्व.बाबूराम निर्मलकर के निवास पहुँचकर शौकसंतप्त परिवार से मिलेंगे । तिवारी शाम 5 बजे ग्राम नानापुरी जायेंगे तथा कु.मुस्कान चंद्राकर के दुखद निधन से शोक संतप्त मानिक चंद्राकर के परिवार जनों से मुलाक़ात करेंगे,इसके बाद वे ग्राम महली मे ग्राम पंचायत सचिव अनुज वैष्णव के पिता स्व.दुखुवा दास वैष्णव को श्रद्धांजली देने उनके निवास जायेंगे। तिवारी मोहगाव के प्रतिष्ठित नागरिक नारायण चंद्रवंशी के यहाँ आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम मे शामिल होने रात 7 बजे मोहगांव पहुंचेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page