ChhattisgarhKabirdham

अभाविप ने मनाया भगवान बिरसा मुंडा जयंती

अभाविप ने मनाया भगवान बिरसा मुंडा जयंती

AP न्यूज़ पंडरिया

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई पांडातराई के कार्यकर्ताओ द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया। इसके तहत जनजाति छात्रों के बीच महाविद्यालय पांडातराई में भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि देते हुए जनजाति गौरव दिवस मनाया। कार्यक्रम में जिला संयोजक तुषार चंद्रवंशी ने कहा कि जल जंगल जमीन हमारा है जिसे भगवान बिरसा मुंडा ने बचाया है। सीएनटी और एसपीटी एक्ट के कारण आज जनजाति समाज आज सुरक्षित है। भगवान बिरसा मुंडा जिस प्रकार अपनी माटी के रक्षा के लिए अपना जान न्योछावर कर दिया। इसे हम सभी को सीखने की आवश्यकता है और उनके सिखाए गए रास्ते पर चलने की आवश्यकता है। भगवान बिरसा मुंडा ने जिस प्रकार मिशनरियों के खिलाफ लड़ाई कि यह भी हम सभी को सीखने की आवश्यकता है।
नगर मंत्री तुलसी यादव ने कहा कि आज भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजाति गौरव दिवस के रूप में मना रहा है। और हम सभी अभाविप के कार्यकर्ता प्रत्येक गांव जा जाकर सभी ग्रामीण को भगवान बिरसा मुंडा की जीवनी को बताने का काम करेंगें। आज के युवाओं को भगवान बिरसा मुंडा से प्रेरणा लेनी चाहिए और समाज और देश के लिए आगे आने की जरूरत है। अभी समाज और देश को असामाजिक तत्वों से जनजाति समाज के लोगों को कई प्रकार के खतरे हैं। बिरसा मुंडा की बलिदानी आजाद भारत में व्यर्थ नहीं जाएगी। इस कार्यक्रम में रूप से जिला संयोजक तुषार चंद्रवंशी, नगर मंत्री तुलसी यादव, धनेश धुर्वे, प्रतिमा धुर्वे सचिन धुर्वे, शिवकुमार बिरेंद्र एवं अन्य प्रमुख आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page