BIG NewsTrending News
News Ad Slider
Lockdown में आई खुशखबरी, बिना सब्सिडी वाला LPG सिलेंडर हुआ 162.50 रुपए सस्ता

नई दिल्ली। लॉकडाउन में जनता के लिए अच्छी खबर आई है। तेल विपणन कंपनियों ने शुक्रवार को बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर के दाम में 162.50 रुपए प्रति सिलेंडर की कटौती की है। नई दरें 1 मई, 2020 से लागू हो गई हैं। ताजा कटौती के बाद दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले बिना-सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की नई कीमत 581.50 रुपए हो गई है। अप्रैल में इसकी कीमत 744 रुपए थी।
मुंबई में एलपीजी सिलेंडर का नया दाम 579 रुपए हो गई है, जो पहले 714.50 रुपए थी। इसी प्रकार कोलकाता में रसोई गैस सिलेंडर का नया दाम 190 रुपए घटकर 584.50 रुपए हो गई है। चेन्नई में एलपीजी सिलेंडर की नई कीमत 569.50 रुपए होगी। यह लगातार तीसरा महीना है जब एलपीजी सिलेंडर के दाम में कटौती की गई है।

LPG cylinder becomes cheaper

