G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

मोबाईल चोरी के अज्ञात 03 माह से फरार आरोपी को चौकी पोंड़ी पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

मोबाईल चोरी के अज्ञात 03 माह से फरार आरोपी को चौकी पोंड़ी पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

पोड़ी। मोबाईल चोरी के अज्ञात 03 माह से फरार आरोपी को चौकी पोंड़ी पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल। दरअसल पूरा मामला इस प्रकार है कि दिनांक 22/04/22 को प्रार्थी ने चौकी पोड़ी हाजीर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 13/04/22 को शाम के समय शराब भट्ठी पोड़ी शराब लेने गया था अपना विवो वाई 20 मोबाईल एवं 12000 रुपए को शर्ट की जेब में रखा था जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया है की रिपोर्ट पर अपराध 123/22 धारा 379 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया दौरान विवेचना पुलिस अधीक्षक डॉक्टर लाल उमेद सिंह के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर रावटे पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बोड़ला जगदीश उईके के मार्गदर्शन में थाना बोड़ला प्रभारी व्यास नारायण चुरेंद्र के द्वारा आरोपी को जल्द पतातलाश करने के आदेश मिलने पर चौकी प्रभारी पोड़ी उप निरीक्षक नवरत्न कश्यप द्वारा विशेष टीम तैयार किया गया जो कि मुखबिर से सूचना मिला की ग्राम हरिनछपरा में एक व्यक्ति विवो वाई 20 मोबाईल को बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है की सूचना पर बताए स्थान ग्राम हरिनछपरा पहुंचकर मूखबीर के बताए हुलिया के व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसे नाम पता पूछने पर अपना नाम सुनील सांवरा पिता धुसरी सांवरा उम्र 24 साल निवासी वार्ड नंबर 17 ट्रांसपोर्ट नगर हाल निवास होली क्रास स्कूल के पिछे कवर्धा का होना बताया जिसे कड़ाई से पूछताछ करने पर दिनांक 13/04/22 को शराब भट्टी पोड़ी के पास से विवो वाई 20 मोबाइल एवं 12000 रुपए को चोरी करना स्वीकार किया व रकम को खर्च होना बताए, जिसके कब्जे से एक नग विवो वाई 20 मोबाईल जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया आरोपी सुनील सांवरा को आज दिनांक को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया।

आरोपी को पकड़ने में प्रधान आरक्षक राजपाल धुर्वे, आरक्षक वीरू टेकाम,शैलेंद्र गरदे ,आसिफ खान व साइबर सेल का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page