पंडरिया: सफाई कर्मचारी 7 मार्च से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर हैं जो पुन आवेदन को नए सत्र में नवीनीकरण कराने के लिए विकासखंड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा

पंडरिया: सफाई कर्मचारी 7 मार्च से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर हैं जो पुन आवेदन को नए सत्र में नवीनीकरण कराने के लिए विकासखंड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा

AP न्यूज़ : अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारी संघ द्वारा विगत 7 मार्च 2022 से लगातार आज पर्याप्त रायपुर बूढ़ा तालाब धरनास्थल में हड़ताल बैठा है। हड़ताल पूर्व हमने शासन प्रशासन को अवगत कराते हुए लिखित सूचना कर आज तक धरनास्थल पर बैठे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि विकट 11 वर्ष हो चुके हैं शासन प्रशासन को सेवा देते हुए। कलेक्टर दर के चौथाई हिस्सा 2300 सो रुपए मानदेय में परिवार का पालन पोषण करने में निम्न स्तर के कर्मचारियों को मानसिक, शाररिक एवं आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ।जबकि वर्तमान सरकार के वादे के द्वारा चुनाव 2018 मुताबिक और घोषणा पत्र में हमारे मांगों को सम्मिलित कर हमें आश्वासन दिया गया था ,की स्कूल में कार्यरत निम्न वर्ग कर्मचारियों के हित में सरकार कार्य करेगी तथा पूर्वकालीन कलेक्टर दर पर मानदेय भुगतान किया जाएगा। जिसके आधार पर सरकार को वादा याद दिलाते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल में आज पंडरिया कवर्धा लोहारा बोड़ला के सभी कर्मचारी हड़ताल में बैठे हुए हैं और मुख्यमंत्री से निवेदन किया है कि निम्न वर्ग के कर्मचारियों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा आश्वासन मिलने तक हमारे स्कूल सफाई कर्मचारियों को स्कूल कार्य से पृथक नहीं किया जाए। तथा जिला शिक्षा अधिकारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्राचार्य व प्रधान पाठक एवं शाला प्रबंधक समिति द्वारा कार्य से पृथक किए जाने वाले आदेश को निरस्त करने की कृपा करें की अपील किया।



