G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

पुराना रक्षित केन्द्र कवर्धा स्थित फोर्स एकेडमी क्लास के सामने किया वृक्षारोपण

पुराना रक्षित केन्द्र कवर्धा स्थित फोर्स एकेडमी क्लास के सामने किया वृक्षारोपण

कवर्धा। कबीरधाम पुलिस द्वारा चलाये जा रहे फोर्स एकेडमी क्लास के सामने नवयुवकों को अध्ययन हेतु बेहतर वातावरण उपलब्ध कराये जाने एवं पर्यावरण को सुरक्षित करने के लिए फोर्स एकेडमी संस्थापक पुलिस कप्तान डॉ. लाल उमेद सिंह ने पुराना रक्षित केन्द्र कवर्धा स्थित फोर्स एकेडमी क्लास के सामने सभी प्रशिक्षणरत् युवाओं एवं जिले के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वृक्षारोपण किया गया तथा प्रशिक्षणरत् युवाओं को पुलिस अधीक्षक ने वृक्षारोपण करने से हमारे पृथ्वी में जितने ज्यादा पेड़ पौधे होंगे उतनी ही धरती पर हरियाली और खुश्याली बानी रहती है, के संबंध में जानकारी दिया गया।

उक्त वृक्षारोपण कार्यक्रम में डॉ. लाल उमेद सिंह पुलिस अधीक्षक कबीरधाम, मनीषा ठाकुर रावटे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कबीरधाम, मोनिका सिंग परिहार, उप पुलिस अधीक्षक, के.के. वासनिक उप पुलिस अधीक्षक नक्सल, जगदीश उइके पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बोड़ला, संजय धु्रव, उप पुलिस अधीक्षक नक्सल, पंकज पटेल उप पुलिस अधीक्षक अजाक, जय सिंह मेरावी उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय, महेश्वर सिंह रक्षित निरीक्षक कवर्धा एवं फोर्स एकेडमी के ट्रेनर एवं प्रशिक्षणरत् युवा उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page