G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

05 जुआ प्रेमी को लोहारा पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

अपराधिक गतिविधियो पर लोहारा पुलिस की लगातार प्रभावी कार्यवाही।

ताश पत्ती पर दांव लगा कर जुआ खेल रहे 05 आरोपियों को लोहारा पुलिस ने किया गिरफ्तार।

जुआरियो के कब्जे से नगदी 6500/ रूपये एवं 52 पत्ती ताश पत्ती पुलिस ने किया जप्त।

कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिह के निर्देशन एंव अति0 पुलिस अधीक्षक  मनिषा ठाकुर रावटे तथा अनुविभागीय अधिकारी  जय सिंह मरावी के दिशा निर्देश में थाना क्षेत्र मे लगातार अवैध जुआ सट्टा एंव आबकारी एक्ट, एंव अपराधिक गतिविधियो के विरूध्द लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है, इसी क्रम मे दिनांक-12/03/2022 को मुखबीर द्वारा सुचना मिला कि ग्राम जमुनिया पटपर रोड मे कुछ जुआडियान जुआ खेल रहे है, कि सुचना पर टीम गठित कर मुखबीर के बताये स्थान में दबिश दी गई जंहा पर जुआ खेल रहे कुल 05 जुआरियो को मौके में ताश पत्ती पर रुपये का हार जीत का दांव लगाते जुआ खेलते रंगे हाथो पकडा गया जिनके विरूध्द विधिसंगत कार्यवाही करते हुए आरोपीयो के कब्जे से 6500/ रूपये एंव 52 पत्ती तास को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया आरोपियों का कृत्य धारा 13 सार्वजनिक धुत अधिनियम अपराध पाये जाने से अपराध क्रमांक – 89/22 कायम कर विवेचना मे लिया गया आरोपियो के विरूध्द पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सहसपुर लोहारा निरीक्षक  अनिल शर्मा के कुशल नेतृत्व में थाना टीम का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page