G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

धोबी समाज का प्रतिनिधि मंडल मिला मुख्यमंत्री से

धोबी समाज का प्रतिनिधि मंडल मिला मुख्यमंत्री से

AP न्यूज : पंडरिया कुंडा

जिला धोबी समाज ने प्रदेश महासचिव एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीमती मधु निर्मलकर के नेतृत्व में न्याय धानी आगमन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केसरवानी के निर्देशन में मुलाकात की और धोबी समाज के हित में गठित रजक कार बोर्ड में समाज के प्रदेश अध्यक्ष सूरज निर्मलकर एवं अन्य समाज के प्रति समर्पित और कांग्रेस में सक्रिय लोगों की शीघ्र नियुक्ति की मांग रखी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा सरकार सभी समाज के प्रति समर्पित हैं अति शीघ्र इस बोर्ड का जब गठन कर लिए हैं हमारे इरादे नेक है तभी गठन किए हैं नियुक्ति भी बहुत जल्दी करेंगे हमें सब पता है कि समाज के प्रति समर्पित कौन हैं। समाज में सक्रिय कौन हैं और कांग्रेस के लिए कौन कार्य कर रहा है प्रतिनिधि मंडल में प्रमुख रूप से समाज के प्रदेश संगठन मंत्री रायगढ़ जिला के प्रभारी रामायण रजक बिलासपुर के अध्यक्ष दिनेश निर्मलकर प्रादेशिक प्रवक्ता गंगा निर्मलकर जिला युवा अध्यक्ष प्रभात सोन छत्र समाज के अन्य पदाधिकारी श्रीमती सुभद्रा निर्मलकर रागिनी बरेट भुनेश्वरी कर सायल शांति बरेट आशा कनौजिया रिचा कनौजिया शिल्पा कोसरिया आदि अनेक पदाधिकारी शामिल रहे।
उक्त जानकारी जिला अध्यक्ष पवन निर्मलकर ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page