G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
BIG NewsINDIATrending News

अयोध्या में राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक शनिवार को, भूमि पूजन की तारीख पर होगी चर्चा

Ram Mandir Ayodhya Bhoomi Pujan
Image Source : PTI

अयोध्या। अयोध्या में राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक 18 जुलाई (शनिवार) को होगी। बैठक शाम तीन बजे शुरू होगी। तकरीबन तीन घंटे तक बैठक चलने की उम्मीद की जा रही है। राम मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्रा भी अयोध्या में मौजूद हैं। बैठक में मुख्य रूप से भूमि पूजन की तारीख पर चर्चा होगी।

साथ ही बैठक में समतलीकरण कार्य पर रिपोर्ट रखी जाएगी साथ ही आगे के प्लान पर चर्चा होगी। ट्रस्ट के कुछ सदस्यों का मानना है कि कोरोना की समस्या लंबी चलने के चलते भूमि पूजन और निर्माण कार्य को और टालना ठीक नहीं है। भूमि पूजन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निमंत्रण दिया गया है। नृपेंद्र मिश्रा पीएम के कार्यक्रम को लेकर विचार कर रहे हैं। 18 जुलाई की बैठक में भूमि पूजन की तारीख और पीएम मोदी के आगमन पर गहनता से विचार किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page