G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

लोड ट्रक और तूफान गाड़ी में भिड़ंत, जोरदार भिड़ंत में तूफान के 16 सवारी घायल,2 से 3 तीन लोगों की हालत नाजुक, डायल 112 ने इलाज के लिए किया भर्ती

कवर्धा। लोड ट्रक और तूफान गाड़ी में भिड़ंत, जोरदार भिड़ंत में तूफान के 16 सवारी घायल,2 से 3 तीन लोगों की हालत नाजुक डायल 112 ने इलाज के लिए किया भर्ती। दरअसल पूरा मामला आज रात 02 बजे लोहारा थाना का है जहां लोहारा नगर पंचायत के शांति नगर वार्ड जो कि कवर्धा रोड में पड़ता है वही पास लोडिंग ट्रक औऱ तेज रफ्तार तूफान में भिड़ंत हो गया भिड़ंत इतना जोरदार हुआ कि तूफान में सवार 16 लोगो को गम्भीर चोंटें आयी है वही 16 में से 2 से 3 लोगो की हालत नाजुक बनी हुई है जिनको तत्काल डायल 112 लोहारा पैंथर 01 की टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है जहाँ सभी घायल 16 लोगो का इलाज चल रहा है बता दे कि मिली जानकारी अनुसार मध्यप्रदेश आ रही तूफान क्रमांक MP 20 B A 6270 औऱ ट्रक क्रमांक MP 15 A 5415 शांति नगर लोहारा के पास दोनों की आपस मे भिड़ंत हो गयी तेज रफ्तार तूफान अनियंत्रित होकर ट्रक में जा घुसी भिड़ंत में 16 लोग घायल सभी घायलों को 108 और 112 कि मदद से तूफान में फंसे लोगो को कड़ी मशक्कत कर बाहर निकाला गया जिसके बाद 108 और डायल 112 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया गया जहां सभी घायलों का इलाज चल रहा है वही लोहारा पुलिस मौके पर जांच में जुटी अभी तक हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नही मिली है।वही बता दे कि घायलों को डायल 112 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाने आरक्षक अनिल बर्वे और चालक लक्ष्मण रात्रे ने विशेष अहम योगदान दिया है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page