G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdhamखास-खबर

तुलसी पूजन दिवस पर ग्राम जैतपुरी के युवती बहन – बेटियों के द्वारा विशेष प्रतियोगीता का आयोजन

तुलसी पूजन दिवस पर ग्राम जैतपुरी के युवती बहन – बेटियों के द्वारा विशेष प्रतियोगीता का आयोजन


बोड़ला ब्लाक के वनांचल समीपस्थ ग्राम जैतपुरी रामचुवा मे तुलसी पूजन दिवस पर तुलसी पूजन उपरांत युवती बहनो ने चित्र कला,कविता,खेल, भाषण, निबंध, पंजा लड़ाना, संस्कृत मे परिचय,वैदिक गणित,वेद, गीता, वाल्मीकि रामायण, सत्यार्थ प्रकाश, यज्ञ महिमा, वैदिक संस्कृति पर प्रश्न – उत्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया ।
इस प्रतियोगिता मे कक्षा 3 री से कक्षा 12वी तक के छात्र – छात्राओ ने भाग लिया।जिसमे चित्रकला मे प्रथम रीति साहू, द्वितीय गोपेंद्र पटेल, तृतीय चित्रलेखा पटेल का स्थान रहा।
संस्कृत परिचय मे प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान क्रमश: जीवन पटेल, ज्योति विश्वकर्मा, ओमकार ।
इसी प्रकार कविता मे हेमा साहू और रेणुका साहू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
देशभक्ति भाषण मे धर्मेंद्र श्रीवास, कपिल पटेल, राधेश्याम साहू तथा एकाग्रता के लिए खेल मे रिया पटेल अव्वल रहे ,करुणा पटेल द्वितीय,तथा पंजा लड़ाने मे बालिका वर्ग मे दिव्या, राजकुमारी व बालक वर्ग मे गौचन हिमेश, गौरव का अच्छा स्थान रहा।
वैदिक संस्कृति प्रश्न -उत्तरीय प्रतियोगिता मे बाल योगशाला ग्राम जैतपुरी रामचुवा के योग टीम प्रथम रहे।
सभी विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।इस बीच जिला स्तरीय पर आयोजित कोरोना से बचाव निबंध प्रतियोगिता मे प्रथम स्थान हासिल करने वाली शास.राजमाता विजया सिंधिया राजे कन्या महाविद्यालय कवर्धा बी ए प्रथम वर्ष की छात्रा जनिता पटेल को भी मेडल से सम्मानित किया गया।
साथ ही साथ बजरंग दल ग्राम जैतपुरी के सभी कार्यकर्ताओ को श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस कार्य क्रम मे योग साधिका भगवती पटेल ने बेटी बचाओ बेटी -पढ़ाओ तथा नारी सशक्तिकरण
पर विशेष भाषण प्रस्तुत किया साथ ही साथ उन्होंने वैदिक संस्कृति के वैज्ञानिक महत्व को भी बताया। वही योग प्रशिक्षक हरिराम साहू ने तुलसी पूजन दिवस के जानकारी देते हुए तुलसी के आयुर्वेदिक महत्व को बताया की यह सर्वरोग निवारक ,सुगंधित,जीवनी शक्ति वर्धक है, इनके धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व के कारण ही हर – घर आंगन मे इसके पौधे लगाए जाते हैं ।
इस कार्य क्रम कों सफल बनाने मे मुख्यतः युवती बहन बेटियों मे भगवती पटेल, गौरी विश्वकर्मा, परमेश्वरी , खोरबहरीन, सरिता पटेल, कल्याणी यादव, गायत्री, अनुपा धुर्वे, हेमलता श्रीवास, कोमल,ललिता साहू सहित ग्रामीण युवती बहनो का विशेष सहयोग रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page