Chhattisgarhखास-खबर
News Ad Slider
रायपुर : मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री श्री वाजपेयी को उनके जन्मदिन पर किया याद


रायपुर, 24 दिसम्बर 2021
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनके जन्मदिन 25 दिसंबर के अवसर पर याद करते हुए नमन किया है। श्री बघेल ने कहा है कि अटल जी कुशल राजनीतिज्ञ होने के साथ एक ओजस्वी वक्ता और कवि थे। उनके बहुआयामी व्यक्तित्व की आभा प्रभावशाली थी। श्री बघेल ने कहा कि अटल जी अपनी राजनैतिक और व्यक्तिगत शुचिता के लिए जाने जाते हैं। बाजपेयी जी अपने गरिमामयी व्यक्तित्व के लिए सदा याद किये जाएंगे।



