BIG NewsINDIATrending News
News Ad Slider
Delhi Coronavirus: पिछले 24 घंटे में 1647 नए मामले आए सामने, 41 लोगों की हुई मौत

Image Source : PTI
दिल्ली। दिल्ली में आज बुधवार (16 जुलाई) को कोरोना वायरस संक्रमण के 1647 नए मामले सामने आए हैं और 41 लोगों की मौत हुई है। वहीं पिछले 24 घंटे में 2463 लोग ठीक भी हुए हैं। दिल्ली में अभी तक कोरोना के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 116993 हो गई है।
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने बुलेटिन में बताया गया है कि, दिल्ली में फिलहाल कोरोना वायरस संक्रमण के 17,807 सक्रिय मामले हैं। वहीं कुल 95699 लोग ठीक हो चुके हैं। राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस से अबतक कुल 3487 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में अब कुल 657 कंटेनमेंट जोन हैं। बीते बुधवार तक कंटेनमेंट जोन की संख्या 458 थी।

Delhi Coronavirus latest update news



