G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAखास-खबर

सुशासन तिहार के प्रथम चरण में 96940 आवेदन प्राप्त हुए

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी

– मांग संबंधी 96129 आवेदन एवं शिकायत के 811 आवेदन प्राप्त हुए

खैरागढ़, 12 अप्रैल 2025// सुशासन तिहार के प्रथम चरण जिले में आज संपन्न हुआ। सुशासन तिहार आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान हेतु एक महती पहल है। तिहार के प्रथम चरण में 8 से 11 अप्रैल तक आम जनता की माँग और समस्या संबंधी आवेदन लिये गये। द्वितीय चरण में आवेदनों का निराकरण एवं तृतीय चरण 05 से 31 मई 2025 में समाधान शिविर का आयोजन किया जाएगा। सुशासन तिहार को लेकर ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों के लोगों में काफी उत्साह देखा गया। तिहार के प्रथम चरण 08 से 11 अप्रैल 2025 में कुल 96940 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें 86129 मांग व 811 आवेदन शिकायत से संबंधित हैं।

नोडल अधिकारियों की हुई बैठक

जिला कार्यालय के सभा कक्ष में कलेक्टर  चन्द्रकांत वर्मा के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ  प्रेम कुमार पटेल की अध्यक्षता में सुशासन तिहार के जिला स्तरीय नोडल अधिकारियों की बैठक हुई। नोडल अधिकारियों से पहले चरण में प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली गई। जनपद सीईओ और सीएमओ को आवेदन को ऑनलाइन दर्ज करने के निर्देश दिए गए। शासन के निर्देशानुसार आवेदन के निराकरण हेतु विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई। सीईओ श्री पटेल ने कहा कि जिले में जो भी आवेदन प्राप्त हुए हैं, उन्हें गुणवत्तापूर्ण निराकृत करना है। साथ ही समय सीमा का पालन सुनिश्चित करना है। इस दौरान अपर कलेक्टर  सुरेंद्र कुमार ठाकुर, एसडीएम रेणुका रात्रे, डिप्टी कलेक्टर अविनाश ठाकुर सहित जिला स्तरीय अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page