G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
BIG NewsTrending News

स्मृति ईरानी का कांग्रेस पर हमला, कहा- महामारी के वक्त में भी राजनीति करने पर है उतारू

स्मृति ईरानी का कांग्रेस पर हमला, कहा- महामारी के वक्त में भी राजनीति करने पर है उतारू
Image Source : ANI

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने, लॉकडाउन को लागू करने और लॉकडाउन के दौरान गरीबों की मदद के मुद्दे पर कांग्रेस लगातार भाजपा को घेर रही है। इसी बीच अब भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कोरोना वायरस महामारी के दौरान भी राजनीति करने का आरोप लगाया।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा, “कांग्रेस जो ऐसी महामारी के वक्त में अपनी राजनीतिक रोटियां सेकना चाहती है। उनको मात्र इतना कहना है कि जिस सरकार के ऊपर वह कटाक्ष कर रहे हैं, उस सरकार ने 1,76,000 करोड़ का गरीब कल्याण पैकेज लोगों तक पहुंचाया है। उनकी अपनी प्रदेश की सरकारें इस बात की गवाह हैं।”

स्मृति ईरानी ने कहा, “आज मैं कांग्रेस को कहना चाहती हूं कि ऐसी महामारी के वक्त अगर आप अपनी राजनीति करने पर उतारू रहेंगे तो राष्ट्र का हित आपके लिए सर्वोपरि नहीं है, इंसानियत आपके लिए सर्वोपरि नहीं है।” 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page