
नई दिल्ली: कोरोना वायरस लॉकडाउन की वजह से अर्थव्यवस्था को संभालने के लिए केंद्र सरकार के 20 लाख करोड़ रुपए के राहत पैकेज के ऐलान के बाद अब आज फिर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फेंस कर इसके बारे में और जानकारी देंगी। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार शाम इसकी घोषणा की थी। जिसके बाद बुधवार को वित्त मंत्री ने पीएफ, एसएमई, एनबीएफसी जैसे संस्थानों से जुड़े सरकार के पैकेज के बारे में जानकारी दी थी।

