BIG NewsTrending News
News Ad Slider
निसर्ग LIVE: महाराष्ट्र के समुद्री तट से दोपहर बाद टकराएगा चक्रवात, भारी बारिश की संभावना

Image Source : INDIA TV
मुंबई: ‘निसर्ग’ चक्रवात आज दोपहर बाद महाराष्ट्र के समुद्री तट से टकराने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दौरान हवा की रफ्तार 100-110 किलोमीटर प्रतिघंटा रहने का अनुमान है, जोकि 120 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार तक जा सकती है। इसके अलावा मुंबई और राज्य के अन्य तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश के साथ ही तूफान आने की भी आशंका है। बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र के मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और पालघर जैसे तटीय जिले तूफान से प्रभावित हो सकते हैं। कोविड-19 महामारी के संकट से पहले से जूझ रहे महाराष्ट्र ने चक्रवात से मुकाबले के लिए कमर कस ली है।
आइए, आपको बताते हैं इस खतरनाक तूफान से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स:

