BIG NewsChhattisgarh

निगम-मंडल में नियुक्ति कभी भी

बड़े नेताओं के सिफारिश को …सरकार सप्ताह के अंत कर सकती है घोषणा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में निगम-मंडल में नियुक्ति के इंतजार में बैठे कांग्रेस नेताओं के लिए खुशखबरी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस सप्ताह के अंत तक या सोमवार के बाद कभी भी नियुक्ति की घोषणा कर सकते हैं। कुछ दिनों पहले मुख्यमंत्री ने दिल्ली प्रवास पर रवाना होने के दौरान संकेत दिया था कि जल्द ही निगम-मंडल में नियुक्ति होगी। पत्रकारों से चर्चा में मुख्यमंत्री ने कहा था कि कोरोना संकट के कारण बहुत से काम रुके हुए हैं। अब कोरोना ढलान पर है, ऐसे में बचे काम को जल्द पूरा किया जाएगा। इसमें निगम-मंडल में नियुक्तियां भी शामिल हैं। अपने दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश प्रभारी व केन्द्रीय नेतृत्व से चर्चा के बाद बचे हुए निगम-मंडल की सूची को लगभग अंतिम रूप दे दिया है। सरकार दूसरी पारी में करीब 32 पदों पर नियुक्ति की तैयारी में हैं। अगस्त के पहले सप्ताह में आला नेताओं से रायशुमारी की गई थी। उस समय यह संकेत मिला था कि 15 अगस्त के बाद दूसरी सूची आ जाएगी। लेकिन अचानक कोरोना के मामले तेजी से आने शुरू हो गए। इसके बाद निगम-मंडल की नियुक्ति को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया था।

दूसरी सूची में 100 से ज्यादा नाम

छत्तीसगढ़ में नई सरकार गठन के डेढ़ साल पूरे हो चुके हैं। निगम, मंडलों और आयोगों में पहली सूची में वंचित रहे नेताओं को अभी भी आस है। दूसरी सूची में भी 100 से ज्यादा नाम बताए जा रहे हैं। संभवत: इस पर अंतिम नाम तय कर लिया गया है जिसका ऐलान सप्ताह के अंत में या सोमवार तक होने की संभावना है। सीएम के नजदीकी सूत्रों से आ रही खबरों के अनुसार इस बार की नियुक्ति में राजधानी को प्रतिनिधित्व नहीं मिलने की संभावना है जबकि खैरागढ़, सरगुजा, बिलासपुर, जगदलपुर के नेताओं-कार्यकर्ताओं को स्थान दिया जाएगा।

संगठन में सक्रिय कई कार्यकर्ताओं को मिलेगा लाभ

इस बार भी कुर्सी की चाह में आधा दर्जन से ज्यादा विधायक दावेदारी कर रहे हैं। वहीं संगठन से जुड़े कई नेता भी लालबत्ती मिलने की उम्मीद संजोए हैं। अभी भी हाउसिंग बोर्ड, बीज विकास निगम जैसे अहम बोर्ड में सदस्यों के पद खाली हैं। वहीं कई जगहों पर अध्यक्ष के पद भी रिक्त हैं। संगठन में लगातार सक्रिय कार्यकर्ताओं को इस बार भी जगह दी जाएगी। चर्चा है कि वरिष्ठ मंत्रियों और नेताओं के कोटे से भी एक-एक लोगों को नियुक्ति दी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page