जिला केसीजी पुलिस टीम द्वारा अवैध मदाक पदार्थ गांजा बेचने वाले के विरूद्व की गई कार्यवाही

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी
172 ग्राम गांजा के साथ 01 आरोपी को किया गया गिरफ्तार
खैरागढ़ : जिले अवैध मादक पदार्थो की बिक्री पर लगातार कड़ी कार्यवाही की जा रही है इसी तारतम्य में पुलिस टीम केसीजी द्वारा थाना गातापार क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मुढीपार में दिनांक 14/03/2026 को मादक पदार्थ गांजा बेचने वाले पिरीत राम साहू पिता आनंद राम साहू उम्र 52 साल निवासी मुढीपार थाना गातापार जिला खैरागढ-छुईखदान-गण्डई (छ0ग0) से 01 सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी के अंदर हरा रंग की पाॅलिथीन में 172 ग्राम मादक पदार्थ (गांजा) जुमला कीमती 1700 रू को जप्त कर आरोपी की विधिवत गिरफ्तारी कर अपराध क्रमांक 28/2026 धारा 20 बी स्वापक औषधि और मन: प्रभावी पदार्थ (NDPS)अधिनियम 1985 की कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर ज्युडिशियल रिमांड प्राप्त कर जेल वारंट प्राप्त हाने पर उप जेल सलोनी निरूद्व किया गया है। उपरोक्त कार्यवाही में पुलिस टीम केसीजी का सराहनीय योगदान रहा।

