G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

10वी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास का आयोजन

10वी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास का आयोजन

पंडरिया – 10 वी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास का आयोजन ग्राम सोमनापुर नया के हाई स्कूल प्रांगण में किया गया। जिसमें शिक्षक/शिक्षिका,जनप्रतिनिधि, एवम छात्र छात्राएं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।योग दिवस एक वैश्विक कार्यक्रम है। यह दिन आत्म प्रतिबिंब, ध्यान और एक अच्छी यात्रा की शुरूवात करता है।

वसुधैव कुटुंबकम् के लिए योग, उम्र, लिंग, वर्ग व क्षेत्र आदि के किसी भी प्रतिबिंब के बिना एक और सभी की भागीदारी पर केंद्रित होगी। इसमें हर उम्र के लोग शामिल हो सकते है। प्रधान पाठक पलटन राम पटेल ने योगा मे ताड़ासन , सूर्य नमस्कार, भुजंगासन, अनुलोम विलोम, योगाभ्यास कराया गया। इस अवसर पर प्राचार्य संतोष कुमार साहू ने बताया कि योग प्राचीन भारत का विज्ञान है, दर्शन भी है । योग प्राचीन भारत से उत्पन्न केवल एक शारीरिक व व्यायाम नही है, बल्कि एक समग्र अभ्यास है जो मन शरीर और आत्मा को शामिल करता है। यह आत्म विश्वास ,खोज आंतरिक शान्ति और व्यक्तिगत विकास का कार्य प्रदान करता है। शिक्षिका ज्योति ध्रुव ने बताया कि कि जो मन की वृतियों पर नियंत्रण करती है वही योग है। योग कला की उत्पत्ति भारत में हुई थी। योग शरीर तथा मन के संबंधों में संतुलन बनाने में हमारी सहायता करता है। योगा कार्यक्रम में प्राचार्य संतोष कुमार साहू,प्रधानपाठक पवन कुमार चांदसे,व्याख्याता ज्योति ध्रुव ,प्रधानपाठक पलटन राम पटेल , कार्तिक राम खूंटे , उपसरपांच तिलक राम पटेल, ललिता पटेल, विद्या पटेल, दिव्या पटेल, करिश्मा साहू गणमान्य नागरिक एवम समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page