कब से शुरू होगी कड़ाके की ठंड? IMD ने दिया नया अपडेट, देखिए

कब से शुरू होगी कड़ाके की ठंड? IMD ने दिया नया अपडेट, देखिए
AP न्यूज़ कवर्धा : कबीरधाम जिले से ठंडा का अहसास तो हो रहा है लेकिन केवल रात में वह भी बेहद कम। अधिकतम तापमान में दो डिग्री तक बढ़ोतरी हो चुकी है। इसके चलते दिन में गर्मी का अहसास हो रहा है। वहीं दूसरी रात का तापमान भी 1 से 2 डिग्री तक बढ़ गया है। अब लोगाें का ठंड के मौसम में गर्मी का अहसास हो रहा है।
दिवाली के दूसरे दिन से हल्का ठंड का अहसास शुरु हुआ था। साथ ही अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री तक पहुंच चुका था, लेकिन एकाएक इसमें फिर से बदलाव आ गया।
अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी हो चुकी है, जबकि उम्मीद थी कि दिवाली के बाद से तापमान में एकाएक कमी आएगी और ठंड बढ़ेगी। गुरुवार को अधिकतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी हो गई। वहीं रात में न्यूनतम तापमान में भी दो डिग्री बढ़ गया, जिसके कारण ठंड कम हो गई। तामपान बढ़ने के चलते ही दिन में गर्मी अधिकतम और रात में ठंड का अहसास कम हुआ। लेकिन कुछ दिनों के बाद मौसम में फिर से परिवर्तन होगी, जिसके बाद तापमान में गिरावट आएगी। आसमान में अभी हल्की बदली है इसके छंटने के बाद ठंड बढ़ने की संभावना है