G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIARaipurखास-खबर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ आगमन पर आत्मीय स्वागत

बस्तर दशहरा और मुरिया दरबार में राष्ट्रपति की सहभागिता प्रदेश के लिए गौरव का अवसर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के रायपुर आगमन पर स्वामी विवेकानंद विमानतल में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उनका आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने प्रभु श्रीराम के ननिहाल और माता कौशल्या की पावन धरा छत्तीसगढ़ की ओर से राष्ट्रपति का हार्दिक अभिनंदन किया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि ऐतिहासिक बस्तर दशहरा और मुरिया दरबार में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की सहभागिता पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का अवसर है। उनकी उपस्थिति से प्रदेश की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, लोक परंपराओं और गौरवशाली विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपति का आगमन प्रदेशवासियों के लिए सम्मान और प्रसन्नता का विषय है। उनके इस दौरे से छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान और जनजातीय परंपराओं के महत्व को और मजबूती मिलेगी। साथ ही, विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को नई ऊर्जा प्राप्त होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page