एकीकृत बाल विकास परियोजना छुईखदान अंतर्गत सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक पेड़ मां के नाम के तहत किया गया वृक्षारोपण



खैरागढ़ 16 जुलाई 2024// कलेक्टर चंद्रकांत वर्मा के निर्देशानुसार एकीकृत बाल विकास परियोजना छुईखदान अंतर्गत सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में जल शक्ति से नारी शक्ति अभियान अंतर्गत एक पेड़ मां के नाम से सभी केंद्रो में वृक्षारोपण का कार्य किया गया। इस दौरान जल संरक्षण पर सभी को शपथ दिलाया गया तथा भविष्य में स्वच्छ जल की उपलब्धता बनी रहे इस हेतु लोगो आवश्यक जल संचयन उपाय करने हेतु जागरूक किया। सक्षम आंगनबाड़ी केंद्रों में निर्मित पोषण वाटिका में फलदार वृक्ष और पौष्टिक सब्जियों के बीज का रोपण किया गया। परियोजना अधिकारी छुईखदान सुनील बंजारे के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे सभी सेक्टर सुपरवाइजर , आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका , महिला स्व सहायता समूह के सदस्य, महतारी वंदन योजना के हितग्राही एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल हुए।