G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAखास-खबर

“विष्णु के सुशासन” में जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित 5 बच्चों को मिला नया जीवन

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी

जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित सभी बच्चों का हुआ निःशुल्क सफल ऑपरेशन

राज्य की विष्णुदेव सरकार स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी के लिए नित नए आयाम गढ़ रहे हैं। वही आमजन तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के साथ ही उन्हें ईलाज के लिए आर्थिक सहायता भी मुहैया करायी जा रही है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली राज्य सरकार के प्रयासों से जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित 5 बच्चों को नया जीवन मिला है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) के तहत जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित 5 बच्चों का रायपुर में सफल ऑपरेशन (निःशुल्क) हुआ है। हृदय रोग से पीड़ित बच्चों के परिजनों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ ही जिला प्रशासन सहित स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर, अधिकारी—कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया है।
गौरतलब है कि जन्मजात हृदय विकृतियों से जूझ रहे पंकज पाल, जयंत निषाद, सचिन यदु, चंद्रकिरण वर्मा और जामिनी ठाकुर को विष्णु के सुशासन और स्वास्थ्य विभाग की सेवाओं से स्वास्थ्य सुरक्षा प्राप्त हुई। इन बच्चों का ऑपरेशन हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. चौरसिया और उनकी टीम ने रायपुर में सफलतापूर्वक किया। कलेक्टर श्री चंद्रकांत वर्मा के मार्गदर्शन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आशीष शर्मा, नोडल अधिकारी डॉ पंकज वैष्णव, बीएमओ डॉ विवेक बिसेन, डॉ मनीष बघेल, चिरायु टीम, संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, डीईआईसी जिला अस्पताल दुर्ग एवं रायपुर के अधिकृत एसएमसी अस्पताल के समन्वय से कार्य संपादित किया गया। मुख्यमंत्री के सुशासन और स्वास्थ्य विभाग की तत्परता से यह सुनिश्चित किया जा रहा है। जिससे राज्य का हर नागरिक बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा सके। यह पहल राज्य में सुशासन और विकास की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

विष्णु के सुशासन में लगातार सुधर रही स्वास्थ्य सुविधाएं


मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार आयुष्मान दृष्टिकोण को साकार कर रही है। स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और वंचित वर्गों तक सुविधाएं पहुंचाने के उनके प्रयासों का यह एक उदाहरण है। मुख्यमंत्री की सुशासन नीति के अंतर्गत, राज्य में चिकित्सा सेवाओं को सुदृढ़ और सर्वसुलभ बनाया जा रहा है। इसके लिए बच्चों के परिजनों ने मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय, स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं सर्जनों का घर से अस्पताल तक की निःशुल्क परिवहन सुविधा, ऑपरेशन की प्रक्रिया, और बाद की देखभाल तक स्वास्थ्य विभाग ने हर संभव सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page