G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIARaipurखास-खबर

मितानिन कल्याण कोष से हजारों परिवारों को मिली बड़ी राहत, 2300 दावा प्रकरणों का हुआ भुगतान

छत्तीसगढ़ सरकार ने मितानिनों के खातों में ट्रांसफर किए ₹6.59 करोड़; स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- आगे भी समय पर मिलेगी सहायता

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी और देश में अपनी तरह की अनोखी ‘मितानिन कल्याण कोष’ योजना के अंतर्गत प्रदेश के हजारों मितानिन परिवारों को एक बड़ी राहत मिली है। राज्य सरकार ने लंबे समय से लंबित पड़े लगभग 2300 दावा प्रकरणों का सफलतापूर्वक निराकरण करते हुए संबंधित मितानिनों के बैंक खातों में कुल 659.42 लाख रुपये (लगभग 6.59 करोड़ रुपये) की सहायता राशि हस्तांतरित कर दी है।
लंबित दावों का हुआ त्वरित निपटारा
जानकारी के अनुसार, मितानिन कल्याण कोष के तहत लगभग 2300 दावे लंबित होने के कारण मितानिनों को गंभीर आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। इस स्थिति का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के विशेष मार्गदर्शन और स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के कुशल नेतृत्व में राज्य स्वास्थ्य प्रणाली संसाधन केन्द्र (SHSRC) – सोसायटी फॉर एक्शन इन कम्युनिटी हेल्थ (SACH) द्वारा इन मामलों का त्वरित निराकरण किया गया।
इन क्षेत्रों में मिलती है सहायता
यह समर्पित कल्याण कोष विशेष रूप से मितानिनों और उनके परिवारों की आर्थिक व सामाजिक सुरक्षा के लिए संचालित है। इसके तहत निम्नलिखित क्षेत्रों में सहायता प्रदान की जाती है:
शिक्षा: शिक्षा प्रोत्साहन राशि और मेधावी बच्चों के लिए उच्च शिक्षा सहायता।
पारिवारिक व सामाजिक: कन्या विवाह सहायता और मातृत्व सहायता।
आकस्मिक सहायता: मितानिन के पति की मृत्यु उपरांत सहायता, मितानिन की स्वयं की मृत्यु पर परिवार को आर्थिक सहायता, वृद्धावस्था सहायता तथा अन्य आकस्मिक मदद।
आगामी वर्षों में भी समय पर मिलेगी राशि: स्वास्थ्य मंत्री
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस सफल भुगतान पर मितानिनों को आश्वस्त किया है कि आगामी वित्तीय वर्षों के दावा प्रकरणों का भी बेहद शीघ्र निराकरण किया जाएगा, ताकि सभी पात्र मितानिनों को समय पर आवश्यक आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page