ChhattisgarhKabirdham

भारतीय मजदूर संघ के द्वारा ज्ञापन दिया गया था लेकिन कारखाना प्रबंधन द्वारा संज्ञान में नहीं लिया गया

भारतीय मजदूर संघ के द्वारा ज्ञापन दिया गया था लेकिन कारखाना प्रबंधन द्वारा संज्ञान में नहीं लिया गया

AP न्यूज़ पंडरिया : लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना पंडरिया भारतीय मजदूर संघ द्वारा कारखाना प्रबंधन को पत्र क्र. 086 दिनांक 01.08.2024 को ठेका श्रमिकों के हित में भारतीय मजदूर संघ के द्वारा ज्ञापन दिया गया था जिस पर आज दिनांक तक कारखाना प्रबंधन द्वारा संज्ञान में नहीं लिया गया। उक्त मांगो को पूर्ण करने के संबंध में कारखाना प्रबंधन द्वारा 06 दिवस के भीतर यदि भारतीय मजदूर संघ को लिखित आश्वासन नही मिलता है तो मजदूर संघ श्रमिक हित में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होगा।

विगत् वर्षों से कार्यरत् ठेका श्रमिकों के हित में भारतीय मजदूर संघ के द्वारा निम्नलिखित मांग किया जाता है-

मांग बिन्दूवार –

1) कारखाना में नवीन भर्ती किया जा रहा है, जिसे तत्काल पूर्णतः बंद किया जाये, एवं सत्र 2023-24 से जो नवीन भर्ती किया गया है उसे तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाये। जिससे कारखाना को आर्थिक क्षति से बचाया जा सके।

2) विगत् वर्षों से कार्यरत् समस्त ठेका श्रमिकों का मैंटनेंस सत्र 2024-25 में कार्य पर वापसी तुरन्त किया जाये।

3) आई.टी.आई धारित ठेका श्रमिकों का कारखाना प्रबंधन एवं भारतीय मजदूर संघ के मध्य एकमुस्त मासिक वेतन दिये जाने मौखिक समझौता हुआ था, जिसके अनुसार आई.टी.आई धारित ठेका श्रमिकों का माह जुलाई 2024 से एकमुस्त मासिक वेतन प्रदान किया जायें।

4)पूर्व में कारखाना प्रबंधन एवं भारतीय मजदूर संघ के मध्य समझौते के तहत 12वीं पास को 5 वर्ष, 10वीं पास को 7 वर्ष, 8वीं पास को 9 वर्ष एवं 5 पास को 10 वर्ष का अनुभव लगातार एक ही विभाग पर कार्य कर रहा हो को कुशल दर में वृद्धि किये जाने हेत कारखाना प्रबंधन एवं भारतीय मजदूर संघ के मध्य लिखित समझौता हुआ था।
जिसमें किसी स्थान विशेष में कार्यरत् श्रमिकों का पेमेंट नहीं बढ़ने का उल्लेख नहीं किया गया था किन्तु बाद में एकपक्षीय निर्णय लेते हुए कुछ स्थान विशेष में कार्यरत् श्रमिकों का वेतन वृद्धि नही किया गया है जो समझौते के खिलाफ है। लिखित समझौते के तहत सभी ठेका श्रमिकों का पेमेंट वृद्धि किया जावें।

5) योग्यता व अनुभव के आधार पर कुशल दर में कार्यरतु श्रमिकों का उच्चकुशल / एकमुस्त वेतन वृद्धि किया जावे।

6) एकमुस्त मासिक वेतनधारी कर्मचारियों का वेतन संविदा कर्मचारियों से 500 रू. कम में दिये जाने का आश्वासन
दिया गया था अतः संविदा कर्मचारियों के वर्तमान मासिक वेतन दर अनुसार लागू किया जावें।

7) मैंटनेंस सत्र 2024-25 में कार्यरत् समस्त श्रमिकों से कार्य लिया जावें (कुछ ठेका श्रमिक सिर्फ पंचिंग करते है जिनका पूर्ण पेमेंट बनता है जिसका भुगतान कारखाना प्रबंधन द्वारा कराया जाता है) अन्यथा की स्थिति में भारतीय मजदूर संघ के समस्त श्रमिक अपना पंचिंग करके अपने कार्यस्थल पर बैठे रहेंगे।

8) पेराई सत्र 2022-23 में ठेका श्रमिकों द्वारा किये गये ओव्हर टाईम का भुगतान शीघ्र किया जावें।

9) दिवाली बोनस की राशि को बढ़ाकर 30,000 रू. सुनिश्चित किया जावें।

10) क्षेत्रसहायकों का वाहन भत्ता बढ़ाया जावें।

11) कारखाना में कार्यरत् समस्त ठेका श्रमिकों का नियमितीकरण किया जावें एवं ठेका प्रथा को समाप्त किया जावें।

12) सत्र 2023-24 में जिस दिनांक को श्रमिक कार्य पर वापस आये थे उसी दिनांक से मेंटनेंस सत्र 2024-25 में जो कर्मचारी पंचिंग किया है उसी दिनांक से उक्त कर्मचारियों का वेतन दिया जावे।

13) शुगर वितरण कार्य में गन्ना विभाग के कर्मचारियों को लिया जावे।

14) समस्त कर्मचारियों / श्रमिकों को प्रत्येक माह का वेतन 10 तारीख से पूर्व भुगतान किया जावें।

15) भारतीय मजदूर संघ शक्कर कारखाना पण्डरिया को कारखाना परिसर में कार्यालय हेतु भवन उपलब्ध कराया जावें।

अतः भारतीय मजदूर संघ आपसे आग्रह करता है कि उक्त मांगो को प्राथमिकता से लेते हुए 06 दिवस के भीतर श्रमिक हित में समस्त मांगो को पूरा करते हुये संघ को लिखित में सूचित करने की महान कृपा करें। मांग पूरा नहीं होने की स्थिति में संघ के बैनर तले समस्त श्रमिकों के साथ अनिश्चितकालीन उग्र आन्दोलन किया जावेगा लाभ, हानि की स्थिति में संपूर्ण जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page