जिला मुख्यालय में राज्य सरकार भूपेश बघेल का पुतला दहन

जिला मुख्यालय में राज्य सरकार भूपेश बघेल का पुतला दहन
प्रदेश भाजपा के आह्वाहन व जिला भाजपाध्यक्ष के निर्देशन पर

कवर्धा : जिला भाजपा के आह्वान पर जिला और मुख्यालय में भूपेश बघेल मुख्यमंत्री का पुतला फूंका और विरोध प्रदर्शन किया।पाटन मंडल विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बठेना में अनुसूचित जाति परिवार के पांच सदस्यों की नृसंश हत्या को लेकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि आज प्रदेश स्तरीय भूपेश बघेल सरकार के खिलाफ जिला और मण्डल मुख्यालय में भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता द्वारा एक जुट होकर छत्तीसगढ़ राज्य में लगातार हो रहे अनाचार,हत्या लूट बलात्कार के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहा है। मुख्यमंत्री के पाटन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बठेना में हुये एक ही परिवार के पांच सदस्यों का हत्या हुई जिस पर अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई हैं। जिसको लेकर आज कवर्धा के भारत माता चौक में पुतला दहन किया गया अगर जल्द पीड़ित परिवार को न्याय नही मिला तो उग्र आंदोलन कर धरना प्रदर्शन किया जाएगा पुतला दहन कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक अशोक साहू, जिला महामंत्री वीरेंद्र साहू,अजीत चन्द्रवँशी कोषाध्यक्ष,जिला उपाध्यक्ष शिव नाथ वर्मा,संतोष पटेल,देव कुमारी चन्द्रवँशी, सुरेश दुबे,जिला मोर्चा अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति संतराम धुर्वे,अनुसूचित जाति जिला मोर्चा अध्यक्ष दिलीप धृतलहरे, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष भुनेश्वर चंद्राकर,पिछड़ा वर्ग मौर्चा जय प्रकाश कौशिक,महिला मौर्चा मधु तिवारी ,कैलाश चन्द्रवँशी,एवं मण्डल अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, मुकेश ठाकुर ,युवा मौर्चा पुयुष टाटिया, मनोज गुप्ता,जयोति चंद्राकर, मनीषा देवी साहू,युवराज सिंह मिथलेश बंजारे, ईश्वरी धुर्वे, योगेश महाजन, डोनेश ,जसवंत, और पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
