G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhSurajpurखास-खबर

सूरजपुर के क़द्दावर भाजपा नेता ज़िला पंचायत सदस्य विजय प्रताप सिंह का निधन.. किडनी की बीमारी से पीड़ित थे..

सूरजपुर,17 अगस्त 2020। राज्यसभा सासंद और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रहे स्व. शिवप्रताप सिंह के पुत्र विजय प्रताप सिंह का कोयंबटूर में सुबह तब निधन हो गया जबकि उन्हें किडनी ट्रांसप्लांट के लिए अस्पताल ले ज़ाया जा रहा था।
स्व. विजय प्रताप सिंह इलाक़े के कद्दावर भाजपा नेता थे। वे अविभाजित सरगुजा ज़िला पंचायत अध्यक्ष रहे थे। मौजुदा समय में वे ओड़गी इलाक़े से ज़िला पंचायत सदस्य थे। स्व. विजय प्रताप सिंह निर्दलीय और एक बार भाजपा की ओर से विधानसभा का चुनाव लड़ चुके थे।
सूरजपुर ज़िले की ग्रामीण राजनीति में विजय प्रताप सिंह भाजपा का बेहद प्रभावशाली चेहरा माने जाते थे। उन्हें लेकर यह माना जाता था कि आने वाले समय में वे महत्वपूर्ण भुमिका में नज़र आएँगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page