पंडरिया कुकदूर: बारिश नहीं होने से सुख रहा फसल।

पंडरिया कुकदूर: बारिश नहीं होने से सुख रहा फसल।

वनांचल के सब्जियों का गढ़ ग्राम लालपुर जहां सब्जियों की खेती की जाती है लालपुर निवासी अवध पटेल ने बताया कि बारिश नहीं होने के कारण धान का थरहा सहित सब्जी का फसल भी सुखने लगा है।जुलाई माह को 16 दिन का समय बीत गया है। आसमान में बादल और सूर्यदेव के बीच लुकाछिपी का खेल भी खूब चल रहा है, लेकिन अभी झमाझम बरसात नहीं हो सकी है।जिससे लोगों को पड़ रही भीषण गर्मी से राहत मिल सके। बरसात नहीं होने के कारण गर्मी का सितम लगातार जारी है। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग अच्छी बारिश की उम्मीद लगाए हुए बैठे हैं। क्षेत्र में काफी किसानों ने धान की रोपाई कर दी है और काफी किसान धान की रोपाई के कार्य में जुटे हुए हैं। धान की फसल में पानी की अधिक आवश्यकता होती है। जिस कारण किसान आसमान की तरफ टकटकी लगाए बैठे हैं। साथ ही उनके द्वारा इंद्रदेव से अच्छी बरसात होने के लिए प्रार्थना भी की जा रही है। अगर जल्द ही झमाझम बरसात नहीं हुई, तो धान की फसल में किसानों को अधिक लागत लगानी पड़ जाएगी।



