पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल व कलेक्टर चंद्रकांत वर्मा ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत हरी झंडी दिखाकर रवाना किया बाइक रैली .
![](https://abhinavpahal.news/wp-content/uploads/2024/12/AP-News-YT-Thumbnail-780x470.jpg)
![](https://abhinavpahal.news/wp-content/uploads/2024/08/img_20240618_0033108358195971036982179-300x283.jpg)
![](https://abhinavpahal.news/wp-content/uploads/2024/08/img-20240814-wa02481104329455195921888-1024x682.jpg)
आम लोगो मे यातायात जागरूकता लाने बाइक रैली के पूर्व किया 20 लोगो को हेलमेट वितरण.
![](https://abhinavpahal.news/wp-content/uploads/2024/08/img-20240814-wa02491991103313468639494-1024x682.jpg)
▶️ बाइक रैली मे 140 पुलिस अधिकारी /कर्मचारी हुए शामिल.
![](https://abhinavpahal.news/wp-content/uploads/2024/08/img-20240814-wa02512757794884304080572-1024x682.jpg)
पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (भापुसे0) व कलेक्टर चंद्रकांत वर्मा कलेक्टर के. सी. जी. द्वारा हरी झंडी दिखाकर दिनांक -14.08.2024 को राजा फतेह सिंह मैदान खैरागढ़ से हर घर तिरंगा अभियान के तहत लोगो को अधिक से अधिक जोड़ने बाइक रैली का आयोजन किया गया.रैली के पूर्व पुलिस कप्तान का सम्बोधन देश भक्ति का जज्बा लिए राष्ट्र के लिए समर्पित रहा,सभी लोगो के लिए प्रेरणादायी मार्गदर्शन दिए, साथ ही यातायात जागरूकता लाने यातायात के नियमों की सम्पूर्ण जानकारी देकर 20 लोगो को निशुल्क हेलमेट का वितरण किया गया,तथा दुसरो को जागरूक करने प्रेरित किया बाइक रैली राजा फतेह सिंह मैदान से रवाना होकर जयस्तम्भ चौक,दाऊ चौरा, इतवारी बाजार, अमलीपारा, बक्शी मार्ग, अस्पताल चौक होते हुए वापस आये.बाइक रैली मे उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय खैरागढ़ प्रदीप येरेवार,अनुविभागीय अधिकारी खैरागढ़ लालचंद मोहले, थाना प्रभारी जितेंद्र बंजारे, थाना खैरागढ़, शिवशंकर गेंदले थाना प्रभारी छुईखदान, यातायात प्रभारी खैरागढ़ शक्ति सिंह, पुलिस चौकी प्रभारी जालबांधा उप निरीक्षक वीरेंद्र चंद्राकर यातायात से सहायक उप निरिक्षक धनेश्वर साहू, प्र.आर. गन्नू, आशुतोष, आर. रोमनाथ के साथ अन्य 140 पुलिस अधिकारी /कर्मचारी की सराहनीय उपस्थिति रही.