ChhattisgarhKabirdham

गणतंत्र दिवस पर कबीरधाम जिले के उत्कृष्ठ प्राचार्य संतोष साहू हुए सम्मानित

गणतंत्र दिवस पर कबीरधाम जिले के उत्कृष्ठ प्राचार्य संतोष साहू हुए सम्मानित


टीकम निर्मलकर AP न्यूज़ पंडरिया – कवर्धा जिला मुख्यालय में 76 वा गणतंत्र दिवस आचार्य पंथश्री गृन्धमुनि नाम साहेब शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मैदान में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि दुर्ग सांसद विजय बघेल, पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा, पूर्व विधायक अशोक साहू, डॉ सियाराम साहू,, कलेक्टर गोपाल वर्मा, पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह उपस्थित थे। इसी कड़ी में
विकासखंड पंडरिया के अन्तर्गत शासकीय हाईस्कूल सोमनापुर नया के प्राचार्य संतोष कुमार साहू को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए मुख्य अतिथि दुर्ग सांसद विजय बघेल, विधायक श्रीमती भावना बोहरा के कर कमलों से सम्मानित हुए। इन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते हुए बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। बच्चों के समग्र विकास के लिए समर्पित प्राचार्य संतोष कुमार साहू विगत 20 वर्षों से अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए पढ़ाई तुहर द्वार, उत्कृष्ट शिक्षक, मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण शिक्षा श्री, उत्कृष्ट प्राचार्य एवं कई पुरस्कारों से सम्मानित होते आए हैं।विगत वर्षों से कक्षा 10 वी बोर्ड परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है। पढ़ाई के साथ -साथ खेलकूद, योगा, बाल विज्ञान कांग्रेस, क्विज, कला उत्सव,इंस्पायर्ड अवॉर्ड, एवं विविध शैक्षिक गतिविधियों का नियमित रूप से आयोजन किया जाता है।

जिसके कारण बच्चे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते आ रहे हैं।  वहीं आसपास के लोगों द्वारा सम्मानित शिक्षक के रूप में जाने जाते है। उत्कृष्ट सम्मान के लिए जिला शिक्षा अधिकारी योगदास साहू, सहायक संचालक यू आर चंद्राकर, एम आई एस सतीष यदु, विकास खंड शिक्षा अधिकारी एम के गुप्ता, संजय कुमार जायसवाल, जिला क्रीडा अधिकारी दिनेश साहू, जिला परियोजना समन्वयक  नकुल पनागर ने बधाई एवम शुभकामनाएं देते हुए प्रसन्नता व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page