ChhattisgarhINDIAखास-खबर
News Ad Slider
जिले के 39 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों का पुर्नगठन एवं 26 नवीन बहुउदेशीय प्राथमिक साख सहकारी समितियों का गठन
AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी
खैरागढ़ 16 जनवरी 2025//
कलेक्टर चंद्रकांत वर्मा के निर्देशन में एडीएम प्रेम कुमार पटेल अध्यक्ष संयुक्त कार्यसमिति की उपस्थ्तिी में जिला कार्यालय के सभाकक्ष में बैठक हुई। इस बैठक में समिति के सह सचिव रघुराज सिंह सहायक पंजीयक सहकारी संस्थाएं, आलोक शर्मा नोडल जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक खैरागढ एवं अन्य अधिकरीगण उपस्थित थे। इस बैठक में जिले के 39 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों का पुर्नगठन के अलावा 26 नवीन बहुउदेशीय प्राथमिक साख सहकारी समितियों का गठन किया गया है। बैठक में श्री राघुराज सिंह ने बताया कि समितियों के गठन एवं पुर्नगठन से कृषकों को आसानी से खाद बीत एवं केसीसी ऋण प्राप्त होगी।


