G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAखास-खबर

सुरक्षा गार्ड की भर्ती के लिए जिले थानों में होगा पंजीयन शिविर का आयोजन

AP News आपकी आवाज VISHWARAJ TAMRAKAR DISTRICT BYURO CHIEF KCG

खैरागढ़ 08 नवम्बर 2024//

भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद, नई दिल्ली और एस.आई एस (इंडिया) लिमिटेड के संयुक्त तत्वाधान में सुरक्षा कार्यों के लिए उम्मीदवारों को पंजीकृत कर प्रशिक्षण के बाद स्वरोजगार देने का उद्देश्य है। इसके लिए खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए जागरूकता एवं पंजीयन शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। जिले में थानावार शिविर की जानकारी इस प्रकार है। पंजीयन शिविर का आयोजन 13 नवम्बर को गातापार थाना परिसर, बकरकट्टा थाना परिसर में 14 नवंबर, साल्हेवारा थाना परिसर में 15 नवंबर, गण्डई थाना परिसर में 16 नवंबर, छुईखदान थाना परिसर में 18 नवंबर, खैरागढ़ थाना परिसर में 19, ठेलकाडीह थाना परिसर में 20 और 21 नवंबर को मोहगांव थाना परिसर में सुबह 10:30 से शाम 04:00 बजे तक किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page