G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

राज्यपाल गोद ग्राम सोनपुरी में 15 दिसम्बर को प्लेसमेंट कैंप व कैरियर गाइडेंस का आयोजन

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी

बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार के सुनहरे अवसर

खैरागढ़,
कलेक्टर  इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल के निर्देशानुसार तथा जिला पंचायत खैरागढ़–छुईखदान–गंडई के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेम कुमार पटेल के मार्गदर्शन में जिला रोजगार एवं रोजगार मार्गदर्शन केंद्र (मॉडल कैरियर सेंटर) राजनांदगांव एवं खैरागढ़ द्वारा राज्यपाल गोद ग्राम सोनपुरी (विकासखंड खैरागढ़) में प्लेसमेंट कैंप एवं कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

यह कार्यक्रम दिनांक 15 दिसम्बर 2025, सोमवार, प्रातः 10:30 बजे से प्रारंभ होगा। विभिन्न कंपनियों द्वारा अनेक पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसके लिए जिले के बेरोजगार युवाओं को आमंत्रित किया गया है।

नियोजकों द्वारा उपलब्ध पद

  1. आरोग्य हर्बल मैनेजमेंट, दुर्ग

ऑफिस असिस्टेंट – 4 पद

सेल्स एक्जीक्यूटिव – 28 पद

सेल्स वर्क – 18 पद

  1. सनसूर सृष्टि इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव

ब्रांच मैनेजर – 33 पद

बिजनेस डेवलपमेंट ऑफिसर – 10 पद

  1. एसआईएसएस प्राइवेट लिमिटेड, दुर्ग (छत्तीसगढ़)

सिक्योरिटी गार्ड – 36 पद (केवल पुरुष)

सिक्योरिटी सुपरवाइजर – 14 पद (केवल पुरुष)

न्यूनतम योग्यता एवं वेतनमान

सभी पदों के लिए न्यूनतम 10वीं पास से स्नातक तक की शैक्षणिक योग्यता आवश्यक है।
वेतनमान ₹10,000 से ₹45,000 तक पदानुसार निर्धारित है।

कैंप में उपस्थित होने के लिए आवश्यक दस्तावेज

आवेदक अपने साथ निम्न दस्तावेज अनिवार्य रूप से लाएँ

शैक्षणिक योग्यता के मूल एवं छायाप्रति प्रमाण-पत्र

आधार कार्ड

रोजगार पंजीयन कार्ड

2 पासपोर्ट आकार के फोटो

पंजीयन स्थल पर ही किया जाएगा तथा इच्छुक उम्मीदवार भर्ती प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे।

ग्राम पंचायतों में मुनादी के निर्देश

जिले के बेरोजगार युवाओं को अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराने हेतु जनपद पंचायत खैरागढ़ एवं छुईखदान के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को व्यापक प्रचार-प्रसार एवं मुनादी कराने हेतु पत्र जारी किया गया है। सभी ग्राम पंचायतों को भी मुनादी कराने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page