G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

कवर्धा में कैंसर जांच व परामर्श शिविर 22 को..  स्वास्थ्य सुविधा एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य

कवर्धा में कैंसर जांच व परामर्श शिविर 22 को..  स्वास्थ्य सुविधा एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य

टीकम निर्मलकर AP न्यूज़ कवर्धा : जिला अस्पताल कवर्धा में नागरिकों की स्वास्थ्य जरूरतों को ध्यान में रखते हुए 22 नवंबर शनिवार को निशुल्क कैंसर जांच व परामर्श शिविर का आयोजन होगा। आमजन को विशेष स्वास्थ्य सुविधा एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह शिविर आयोजित की जाएगी। इसमें बालको मेडिकल सेंटर नया रायपुर के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम सेवा प्रदान करेगी।

शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक चलेगा। सीएमएचओ डॉ. देवेंद्र तूरे ने बताया कि शिविर में मेमोग्राफी मशीन, मुख कैंसर परीक्षण (ब्रश साइटोलॉजी) तथा बच्चेदानी के मुख के कैंसर की जांच (पेप स्मीयर) जैसी उन्नत सुविधा उपलब्ध होगी। सभी ब्लॉक से चिन्हित संभावित कैंसर मरीज की स्क्रीनिंग कर उन्हें आवश्यक उपचार व्यवस्था, फॉलोअप से जोड़ा जाएगा। चिकित्सकों के अनुसार स्तन में गांठ, मुंह में अल्सर, लगातार खांसी, थकान, वजन में कमी, खून की कमी, गले में गांठ, निगलने में कठिनाई, असामान्य रक्तस्राव जैसे लक्षण कैंसर के संकेत हो सकते हैं, जिनकी अनदेखी न करने की अपील की गई है। स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस पहल का लाभ अवश्य लें व समय पर जांच कर निरोगी जीवन की दिशा में कदम बढ़ाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page