G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

संभागीय सरस मेला 2026 का होगा भव्य आयोजन, 23 से 26 मार्च तक कबीरधाम में लगेगा मेला


कवर्धा। महिला स्व सहायता समूहों के आर्थिक सशक्तिकरण और उनके उत्पादों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) द्वारा “संभागीय सरस मेला 2026” का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला 23 मार्च से 26 मार्च 2026 तक प्रतिदिन शाम 4 बजे से सरदार पटेल मैदान, कवर्धा जिला कबीरधाम में आयोजित होगा।
कार्यक्रम का शुभारंभ उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद संतोष पाण्डेय करेंगे।
इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा, छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष विसेश्वर पटेल, कृषक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुरेश चंद्रवंशी, जिला पंचायत कबीरधाम के अध्यक्ष ईश्वरी साहू सहित कई जनप्रतिनिधि विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
मेले में महिला स्व सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न हस्तशिल्प, खाद्य उत्पाद, जैविक वस्तुएं एवं स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी सह विक्रय की व्यवस्था की जाएगी। यह आयोजन महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
आयोजकों ने जिलेवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page