G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

पंडरिया : कारखाना निजीकरण का विरोध एवं पेमेंट भुगतान को लेकर भूमि कर्मचारियों मे आक्रोश

पंडरिया : कारखाना निजीकरण का विरोध एवं पेमेंट भुगतान को लेकर भूमि कर्मचारियों मे आक्रोश



टीकम निर्मलकर AP न्यूज़ पंडरिया : देश मे पहले नंबर मे राज करने वाले शक्कर कारखाना पंडरिया का स्थिति बहुत दैनिय है.

आपको बता दे की पंडरिया (विशेषरा) मे संचालित शक्कर कारखाना निजीकरण किये जाने की खबर सामने आया है. निजीकरण से किसानो एवं कर्मचारियों को इनसे काफ़ी नुकसान हो सकती है. जिसका विरोध लगातार किया जा रहा है. फिर भी जनप्रतिनिधि एवं प्रबंध संचालक मौन है.

क्या है मामला…
आपको बता दे की शक्कर कारखाना पंडरिया निजीकरण करने के खबर से किसानो एवं कर्मचारीयों मे काफ़ी आक्रोश दिख रहा है. निजीकरण से सभी को हानि ही होगा. सरकार का उदेश्य जनता को लाभ देना रोजगार देना है यहां तो उल्टा ही चल रहा है सरकार लोगो के पेट मे कारखाना को निजीकरण करके लात मार रहे है.


पेमेंट का भुगतान बाकि
कारखाना अपने मनमानी तरीके से भुगतान करते है. कर्मचारियों को पाई पाई के लिए तरसा रहे है भूमि कर्मचारीयों एवं अन्य कर्मचारियों को फरवरी से भुगतान नहीं किया गया है. जिससे कर्मचारियों मे अधिक आक्रोश दिख रहा है.

भूमि कर्मचारियों ने आवेदन के माध्यम से मांग किया है की कारखाना को निजीकरण नहीं किया जाये और पेमेंट का भुगतान किया जाये. जानकारी के अनुसार 10 -15 दिवस के भीतर प्रबंध संचालक के द्वारा भुगतान करने का आश्वासन दिया गया है.

उक्त कार्यक्रम में ज्ञापन देते समय मुख्य रूप से सुनील चंद्रवंशी (उपाध्यक्ष ) ,इतवारी साहू (सचिव),निलेश चन्द्रवंशी (सह -सचिव),संतोष चन्द्रवंशी (कोषाध्यक्ष) एवम भूमि कर्मचारी संघ के कर्मठ सदस्य राजू चंद्रवंशी,विजय चंद्रवंशी,भागवत चंद्रवंशी धर्मेंद्र चंद्रवंशी ,श्याम सुंदर चौहान,तुलाराम साहू ,काशी साहू,राजहंस पटेल,संदीप पटेल,सुरेश धुर्वे,विष्णु धुर्वे,श्यामू धुर्वे,जयराम धुर्वे,रामू यादव आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page