G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIARaipurखास-खबर

अब किराएदारों और बाहरी लोगों की जानकारी छिपाना पड़ेगा भारी

KCG पुलिस ने शुरू किया व्यापक सत्यापन अभियान, मकान मालिकों को देनी होगी पूरी जानकारी

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (KCG)। जिले में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस ने किराएदारों, बाहरी व्यक्तियों और अन्य स्थानों से आकर रह रहे लोगों के सत्यापन का अभियान शुरू किया है। पुलिस का उद्देश्य जिले में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति की पहचान और पृष्ठभूमि की जानकारी जुटाना है, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर समय रहते कार्रवाई की जा सके।

पुलिस ने मकान मालिकों से अपील की है कि वे अपने यहां रहने वाले किराएदारों की पूरी जानकारी संबंधित थाने में उपलब्ध कराएं। किराएदारों की जानकारी छिपाने या सत्यापन नहीं कराने पर संबंधित मकान मालिकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है।

अभियान के तहत पुलिस टीमों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में जाकर किराएदारों, दुकानों, संस्थानों और बाहरी लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। सत्यापन के दौरान नाम, पता, पहचान पत्र सहित आवश्यक दस्तावेजों की जांच की जाएगी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के अभियान से अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी और जिले में सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी। आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

छत्तीसगढ़ पुलिस के नागरिक सेवा पोर्टल पर भी किराएदार सत्यापन की सुविधा उपलब्ध है, जिसके माध्यम से नागरिक ऑनलाइन सत्यापन आवेदन कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page